फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samaj Bhanvar will not support BJP if Dhangar caste certificate is not issued

धनगर जाति के प्रमाण पत्र जारी न हुए तो भाजपा का साथ नहीं देगा समाज-भंवर

Fri, 16 Jul 2021 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Samaj Bhanvar will not support BJP if Dhangar caste certificate is not issued
टूंडला (फिरोजाबाद)। धनगर महासभा की गांव नगला रामबक्स में हुई बैठक को संबोधित करते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि धनगर समाज अपने संवैधानिक अधिकार एससी प्रमाण-पत्र की विगत वर्षों से मांग कर रहा है लेकिन तहसीलदार प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं कर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया द्वारा 19 जनवरी 2019 को प्रमाण-पत्र निर्गत करने के आदेश कर दिए हैं, फिर भी जिलाधिकारी शासनादेश की अनदेखी कर रहे हैं। धनगर समाज फिरोजाबाद जिले के विधायकों, सांसद, मंत्री से ज्ञापन देकर धनगर एससी जाति प्रमाण-पत्र जारी कराने की मांग कर चुका है, फिर भी प्रशासनिक अधिकारी प्रमाण-पत्र देने के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं। धनगर समाज सरकार से मांग करता है कि धनगर एससी जाति प्रमाण-पत्र जारी कराए, नहीं तो समाज भाजपा सरकार का आगामी विधानसभा चुनाव में साथ नहीं देगा। इस दौरान रजनी धनगर को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता राम गोपाल धनगर ने की तथा संचालन राहुल धनगर ने किया। हरेंद्र धनगर, महावीर धनगर, हकीम सिंह धनगर, मुकेश धनगर, आनंदी धनगर, रजनी धनगर, अंशुल धनगर,पूनम धनगर, प्रवीन धनगर, मुन्नीदेवी धनगर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
धनगर महासभा ने उठाई एससी प्रमाण-पत्र की मांग
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय धनगर महासभा के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। महासभा के रामवीर सिंह के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में धनगर समाज को गडरिया जाति का उपवर्ग मानते हुए एससी प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे हैं लेकिन फिरोजाबाद की तहसीलों में अधिकारी धनगर समाज के लोगों को एससी प्रमाण-पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। महासभा की ओर से इस आशय का जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में रामखिलाड़ी धनगर, रामवृक्ष धनगर, राजेश कुमार धनगर, पंकज धनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed