फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samadhan divas in mainpuri

लसखपाल हमेशा साथ रखें खतौनी

Sat, 02 Nov 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
samadhan divas in mainpuri
भोगांव थाने में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। लेखपाल अपनी खतौनी हमेशा अपने साथ रखें। सभी रिकॉर्ड अद्यावधिक करें। नियमित रूप से क्षेत्र में जाकर लोगों से वार्ता करें। क्षेत्र में अवैध काम करने वालों की सूचना पुलिस को दें। यह बातें शनिवार को थाना समाधान दिवस में थाना भोगांव परिसर में लोगों की शिकायतें सुनने के बाद डीएम पीके उपाध्याय ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, किसी भी सार्वनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न रहे। भूमाफिया में चिह्नित कर कार्रवाई करें। लेखपाल के क्षेत्र में अविवादित फौती दर्ज होने से शेष न रहे। थाना समाधान दिवस पर भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर थाने से टीम गठित कर गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के साथ मौके पर मौजूद लोगों के भी हस्ताक्षर कराए जाएं। एसपी अजय शंकर राय की मौजूदगी में पुडरी मायाचंदपुर निवासी चंद्रवती ने शिकायत की कि उनके आवंटित पट्टे पर अनाधिकृत कब्जा है। डीएम ने लेखपाल को कब्जा हटवाने को कहा। एसडीएम भोगांव फूलचंद आर्य, क्षेत्राधिकारी भोगांव प्रयांक जैन, प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed