फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salim district can be kept in prison hanging

सलीम को जिला जेल में दी जा सकती है फांसी

Sun, 24 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 24 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
बावनखेड़ी नरसंहार के गुनाहगार सलीम और शबनम के डेथ वारंट जारी होने के बाद न्यायालय ने मुरादाबाद के जेल प्रशासन से फांसी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी। इस पर जेल प्रशासन ने आगरा समेत पांच जेलों में फांसीघर होने की जानकारी दी है। चूंकि सलीम आगरा की सेंट्रल जेल में है, इसलिए माना जा रहा है कि उसे जिला जेल में फांसी दी जा सकती है। हालांकि सेंट्रल जेल के जेलर रत्नाकर सिंह का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 बावनखेड़ी नरसंहार का आरोपी सलीम सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद है, जबकि शबनम अमरोहा की जेल में है। गुरुवार को अमरोहा के जिला जज ने दोनों आरोपियों का डेथ वारंट जारी किया था। मुरादाबाद के जेल प्रशासन ने अदालत से डेथ वारंट में दिन और समय की जानकारी मांगी। इस पर अमरोहा के जिला जज ने जेल में मृत्यु दंडादेश (डेथ वारंट) के निष्पादन की व्यवस्था की जानकारी मांगी। जेल अधीक्षक से पूछा कि पहले ये बताएं कि उनकी जेल में फांसी देने की व्यवस्था है या नहीं। प्रदेश में आगरा, मेरठ, मथुरा समेत पांच जेलों में ही फांसीघर हैं।
विज्ञापन


इनसेट..
जर्जर हालत में है फांसीघर
जिला कारागार स्थित फांसीघर बरसों से बंद पड़ा है। जेल सूत्रों ने बताया कि जिला जेल में दो फरवरी 1991 को फांसी जुम्मन खां को दी गई थी। इसके बाद चौबीस साल से अब तक किसी को फांसी नहीं दी गई है। जेल सूत्रों की मानें तो जेल का फांसीघर सही हालत में नहीं है। तकरीबन एक साल पहले जेल विभाग ने फांसीघर के बारे में जानकारी जेल प्रशासन से मांगी थी, तब जेल प्रशासन ने फांसी दिए जाने वाले लीवर को खराब बताया था। जिस तख्त पर लीवर लगा होता है, उस तख्त की हालत भी जर्जर बताया था। तब जेल प्रशासन ने जिला जेल में फांसी दिए जाने पर हाथ खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed