{"_id":"6542530e33f5fee8960aef08","slug":"sales-of-adulterated-foods-should-be-stopped-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-6857-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकी जाए
Wed, 01 Nov 2023 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकी जाए
- डीएम ने जिला खाद्य सुरक्षा की बैठक में समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निगरानी समिति की बैठक में समीक्षा की। कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी दशा में न हो। त्योहारों को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निरंतर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए। दूध, मावा विक्रेताओं पर विशेष नजर रखें।
डीएम ने कहा कि मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण किया जाए। दवा विक्रेता खरीदार को बिल उपलब्ध कराएं। नारकोटिक्स दवा की बिक्री पर विशेष नजर रखें। जिन दवा विक्रेताओं द्वारा उक्त कैटेगरी की दवाओं की बिक्री की जाए उसका पूरा विवरण रखा जाए।
डीएम ने कहा कि लोगों को अपमिश्रित खाद्यान्न सामग्री न मिले। बाजार में गुणवत्तायुक्त सामग्री की बिक्री हो। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सैयद सानिया सोनम एजाज, जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत मौजूद रहे।