फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salary of medical officer in-charge stopped

Agra News: गैर हाजिर प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोका

Tue, 30 May 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Salary of medical officer in-charge stopped
मैनपुरी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारी अर्बन डा. पंकज का स्पष्टीकरण मांगकर वेतन रोकने के आदेश दिए। कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुुति करने को कहा। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में पात्र, अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनवाने में लापरवाही बरतने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी जागीर, किशनी, कुरावली, बेवर, चिकित्साधिकारी जागीर डॉ. मयंक को चेतावनी जारी की।
डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड की प्रगति में सुधार करें। प्रति आईडी न्यूनतम 50 आयुष्मान कार्ड प्रतिदिन जरूर बनाएं। पंचायत सचिवालय पर शिविर लगाकर पात्रों के कार्ड बनाए जाएं। ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जाए। जननी सुरक्षा योजना में प्रसूता, आशा को समय से योजना का लाभ दिलाया जाए। गर्भवती महिलाओं, उनके परिजन को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करें। प्रसव के बाद डिस्चार्ज होने पर प्रसूता को 102 एंबुलेंस से ही उसके घर पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि खाने की गुणवत्ता की जांच स्वयं प्रभारी चिकित्साधिकारी खाकर चेक करें। सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर महिला-पुरुष नसबंदी के लक्ष्यों की पूर्ति करें। जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर की नियमित जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डा. एके पचौरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव राय, डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनिल वर्मा, मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय, एसएमओ डॉ. वीपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुुद्दीन अंसारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र गौर, डीपीएम संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed