{"_id":"6292654fa1d07d30c8213a51","slug":"salary-of-medical-officer-hindpuram-withheld-mainpuri-news-agr5350636161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साधिकारी हिंदपुरम का वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्साधिकारी हिंदपुरम का वेतन रोका गया
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने की। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी कुरावली डॉ. मुनेंद्र सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देकर एक माह में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई करने को कहा। हिंदपुरम के चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज को बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने, प्रभारी चिकित्साधिकारी सुल्तानगंज डॉ. जयप्रकाश को चेतावनी देने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस हमेशा उपलब्ध रहे। किसी के भी जीवन से स्वास्थ्य कर्मी खिलवाड़ न करें। आशा फॉलोअप विजिट में मैनपुरी अर्बन, कुचेला, जागीर की प्रगति ठीक नहीं है। मैनपुरी अर्बन की प्रगति बेहद निराशाजनक है। परिवार नियोजन में 15 दिन में प्रगति सुधारी जाए। नोडल अधिकारी एंबुलेंस डॉ. अनिल कुमार एंबुलेंस के संचालन की स्थिति सुधारें। पोषण पुनर्वास केंद्र का कोई बेड किसी भी दिन खाली न रहे।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद गर्ग, बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, यूनिसेफ से संजीव पांडेय, डब्ल्यूएचओ से डॉ. बीपी सिंह, आईएमए प्रतिनिधि डॉ. संजय अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राय बहादुर, राजीव राय, क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र गौर, मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, डॉ. अनिल यादव मौजूद रहे।