फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saints warns Narendra Modi government over Ram Mandir issue in vrindavan

राम मंदिर पर बोले संत- जल्द हो निर्माण, धैर्य टूटा तो कुछ कहा नहीं जा सकता क्या होगा

Fri, 09 Nov 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Fri, 09 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Saints warns Narendra Modi government over Ram Mandir issue in vrindavan
वृंदावन में राम मंदिर को लेकर हुई बैठक में मौजूद संत - फोटो : अमर उजाला
संत समाज ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को वृंदावन के प्ररिक्रमा मार्ग स्थित अखंड परमधाम में श्री वृंदावन आश्रम प्रमुख संघ और विरक्त सन्यासी परिषद की बैठक हुई। 
विज्ञापन


बैठक में संतों ने अयोध्या में अतिशीघ्र राम मंदिर का निर्माण कराए जाने की मांग रखी। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संत समाज के धैर्य का बांध टूट गया तो क्या होगा यह कहा नहीं जा सकता। राम मंदिर मुद्दे को लेकर संतों ने केंद्र की मोदी सरकार की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी चितप्रकाशानंद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में आने वाली हर प्रकार के प्रतिबंधनों को दूर करना भी केंद्र सरकार का ही काम है। कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वो अध्यादेश लाती है या संसद में कानून पारित करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को दी चेतावनी

महंत फूलडाल बिहारीदास ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिंदुओं और संत समाज के धैर्य का बांध टूट गया तो क्या होगा, यह कहा नहीं जा सकता। महंत मोहिनी शरण बिहारी ने कहा कि यह दुखद है कि केंद्र सरकार श्री राम जन्म भूमि पर भगवान राम के मंदिर का निर्माण नहीं करा पा रही है। 

बैठक में महामंत्री सुरेशानंद परमहंस, महामंडलेश्वर नवल गिरी, डॉ. आदित्यानंद, स्वामी ब्रह्म चेतन, रविदास, संत गिरी, महंत प्रहलाद दास, राम प्रकाश, महंत दास सुंदर दास, स्वामी सत्यानंद, महंत लक्ष्मण दास, महंत शिवचंद्रानंद, जगन्नाथ अधिकारी, स्वामी सुबोधानंद, प्रीतम दास, महंत परमानंद दास और महंत सच्चिदानंददास, महंत राम प्रकाशदास आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed