फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saints discussion on love jihad, conversion issue in VHP meeting in vrindavan

वृंदावन में विहिप की बैठक: पदाधिकारियों ने संतों के साथ लव जिहाद, धर्मांतरण सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

Sun, 27 Feb 2022 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 07:52 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत की तीन दिवसीय बैठक का रविवार को समापन हुआ। बैठक में विहिप के सात विभागों के 23 जिलों से आए पदाधिकारियों ने राष्ट्रवाद, धर्मांतरण और लव जिहाद सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
saints discussion on love jihad, conversion issue in VHP meeting in vrindavan
वृंदावन में संपन्न हुई विहिप की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत की तीन दिवसीय बैठक का रविवार को समापन हुआ। चैतन्य विहार क्षेत्र स्थित महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के नारायण आश्रम में विश्व हिंदू परिषद की बैठक में विहिप के सात विभागों के 23 जिलों से आये पदाधिकारियों ने राष्ट्रवाद, धर्मांतरण और लव जिहाद के अलावा संगठन विस्तार पर चर्चा की। अंतरास्ट्रीय महामंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में करीब 300 पदाधिकारी के अलावा साधु-संत भी शामिल हुए।

विज्ञापन


समापन सत्र का उद्घाटन भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ने भगवान राम दरबार और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लन कर किया। समापन सत्र को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय ने बैठक को संबोधित किया। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि इस तरह की बैठक हर छह माह में ब्रज प्रांत के किसी न किसी जिले में होती है। बैठक में राष्ट्रवाद , धर्मांतरण और लव जिहाद पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या की निंदा 

कर्नाटक में चल रहे हिजाब मामले को लेकर अमित जैन ने बताया कि इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या अत्यंत निंदनीय बताया गया। वहीं भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ने बताया कि स्कूलों का जो ड्रेस कोड है उसको सभी को मानना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महामंडलेश्वर चितप्रकाशनंद, महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देवजू, महामंडलेश्वर नवलगिरी, महंत मोहिनीबिहारी शरण, विहिप ब्रज प्रांत अध्यक्ष शशि अग्रवाल, संगठन महामंत्री विनायकराव देशमुख, दिनेश उपाध्याय, मथुरा विभाग संत समन्वयक ज्ञानेश आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed