{"_id":"61e459eb6693e54c1e589bf5","slug":"saifai-club-and-fatehgarh-stadium-teams-reached-the-next-round-mainpuri-news-agr5213896148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई क्लब और फतेहगढ़ स्टेडियम की टीमें पहुंची अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई क्लब और फतेहगढ़ स्टेडियम की टीमें पहुंची अगले दौर में
विज्ञापन
रेलवे मैदान रठेरा पर सैफई के राहुल को मैनऑफद मैच का पुरस्कार देते गौतम यादव
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा पर चल रही दीपू यादव स्मृति अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में सैफई क्रिकेट क्लब ने लिबर्टी क्रिकेट क्लब मैनपुरी को 46 रनों से हराया। वहीं दूसरे मैच में फतेहगढ़ स्टेडियम ने शिव क्रिकेट क्लब मैनपुरी को 90 रनों से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।
रविवार को पहला मैच लिबर्टी क्रिकेट क्लब मैनपुरी और सैफई क्रिकेट क्लब सैफई के मध्य खेला गया। सैफई क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से राहुल ने 67, शशी ने 35 और मनीष ने 21 रन का योगदान दिया।
लिबर्टी क्लब मैनपुरी के गेंदबाज शिभु ने दो और अंकित ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिबर्टी क्लब मैनपुरी की पूरी टीम 123 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। टीम की तरफ से सौर्य ने 27, रवि ने 23 और अभिषेक ने 19 रन का योगदान दिया। सैफई ने यह मैच 46 रनों से जीत लिया। सैफई के गेंदबाज अमरदीप, मनीष और रिषभ ने दो-दो विकेट हासिल किए। राहुल को मैनऑफद मैच का पुरस्कार गौतम यादव ने दिया।
विज्ञापन
दूसरा मैच शिव क्रिकेट क्लब मैनपुरी और फतेहगढ़ स्टेडियम के बीच खेला गया। शिव क्रिकेट क्लब मैनपुरी के कप्तान ने टॉस जीता और फतेहगढ़ स्टेडियम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। फतेहगढ़ स्टेडियम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 149 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से शमी ने 39, दानिश ने 35, मिंटू ने 13 रन का योगदान दिया। शिव क्लब मैनपुरी के गेंदबाज अमन ने तीन, अनुज, टीटू और लकी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव क्लब मैनपुरी की पूरी टीम ईशू रन की मदद से कुल 59 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। फतेहगढ़ स्टेडियम ने यह मैच 90 रनों से जीत लिया। फतेहगढ़ स्टेडियम की तरफ से गेंदबाज अफसर ने चार, अनुज ने दो विकेट लिए। अफसर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कोमल यादव और कर्मवीर यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कोरिंग आलोक यादव ने की। विवेक यादव ने आंखों देखा हाल सुनाया।