फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sahawar Tehsil Administration got the possession removed from the pond

सहावर तहसील प्रशासन ने तालाब से हटवाया कब्जा

Fri, 17 Jun 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sahawar Tehsil Administration got the possession removed from the pond
सहावर(कासगंज)। तहसील क्षेत्र के गांव सरसईनरू में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत चयनित तालाब से तहसील प्रशासन ने एसडीएम रितु सिरोही के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटवाए हैं। राजस्व टीम ने पुलिसबल के साथ यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सरसईनरू गांव में तालाब की भूमि पर ग्रामीणों ने कब्जे बना रखे थे। लोगों ने बुर्जी बिटौरे बना लिए थे और खाद के गड्ढे बना लिए थे। इस तालाब का अमृत सरोवर योजना में जीर्णोद्धार किया जाना है। जीर्णोद्धार कराने के लिए तालाब की भूमि को खाली कराया जा रहा है। जिससे जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो सके। राजस्व टीमें शुक्रवार को गांव में पहुंचे। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षण दीपक भारद्वाज, कुलदीप शर्मा एवं पंकज यादव जेसीबी व पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जहां राजस्व नक्शा से तालाब की भूमि की नापजोख की और अवैध कब्जे हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed