फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sahawar gate overbridge demand

सहावर गेट रेल फाटक पर बनाया जाए ओवरब्रिज

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
sahawar gate overbridge demand
कासगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप व अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्य? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष शहर की विकराल समस्याओं के मुद्दे उठाए गए। इसमें सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने, अमांपुर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने एवं अमांपुर में बस स्टैंड स्थापित करने की मांग की गई। यह मांग जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता बॉबी कश्यप ने रखी। मुख्यमंत्री ने उन्हें समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप और भाजपा के वरिष्ठ नेता बौबी कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग शहर के मध्य का क्रॉसिंग है। कासगंज-कानपुर और कासगंज-बरेली रेलमार्ग की गाड़ियां इस रेल मार्ग से गुजरती हैं। पूरे दिन मालगाड़ियों का भी दबाव रहता है। बताया गया कि हर आधे घंटे पर फाटक बंद हो जाता है और लोग फंसे रहते हैं। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज इस समस्या का समाधान हो सकता है। इसलिए ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा कासगंज-अमांपुर मार्ग के चौड़ीकरण के संबंध में भाजपा अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने समस्या रखी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। क्योंकि कासगंज से अमांपुर जाने के लिए यह एकमात्र रोड है। जिस पर ट्रैफिक का काफी दबाव है। इसके अलावा अमांपुर कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड स्थापित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अमांपुर में कोई बस स्टैंड नहीं है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। बस स्टैंड न होने से क्षेत्र का विकास भी नहीं हो पा रहा। इन सभी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed