फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sahalag: There will be bandbaza for 59 days in a year, procession

Agra News: साल में 59 दिन रहेगी बैँड, बाजा, बरात की धूम

Fri, 06 Jan 2023 06:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Sahalag: There will be bandbaza for 59 days in a year, procession
कासगंज। इस साल 59 दिन बैंडबाजा, बरात की धूम रहेगी। 15 जनवरी से मांगलिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो जाएगा। 16 दिसंबर 2022 को खरमास लग जाने के बाद वैवाहिक आयोजनों का दौर थम गया था। 14 जनवरी को खरामास समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद 15 जनवरी से सहालग का सीजन शुरू हो जाएगा। साल में कुल 54 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, जबकि 5 अनबूझ मुहूर्त में शादी हो सकेंगी।
विज्ञापन

जनवरी माह में 8 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैँ। जिन परिवारों में जनवरी माह में शादी समारोह आयोजित होने हैं उनके द्वारा अपनी तैयारियां शुरू करा दी गई है। आयोजन हलवाई, कैटर्स, मैरिज होम, बैंडबाजा, पंडित पुरोहित आदि की बुकिंग कराने में जुट गए है। इसके साथ ही रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के लिए शादी कार्ड छपवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिससे समय से रिश्तेदारों को निमंत्रण पहुंचाया जा सके। पं. मुकुंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि खरामास समाप्त होने के बाद सहालग का सीजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं स्वयं सिद्घ मुहूर्त
बसंत पंचमी -26 जनवरी
फुलेेरा दोज -21 फरवरी
अक्षय तृतीया -22 अप्रैल
भडरिया नौवी -27 जून
देवठान एकदाशी -23 नवंबर
147 दिन के रहेंगे चतुर्मास
इस साल चतुर्मास 147 दिन का रहेगा। 29 जून से चतुर्मास शुरू हो जाएंगे। चतुर्मास 22 नवंबर तक चलेंगे। जिससे इन दिनों में शादी विवाह आदि मांगलिक कार्यों का आयोजन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल के शुभ मुहूर्त
जनवरी-15,16,18,19,25,30,31
फरवरी-1,6,7,8,9,10,15,17,22,26
मार्च -9
अप्रैल में कोई शुभ मुहूर्त नहीं
मई -3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 17, 21, 26, 27, 28, 29, 30
जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्तूबर में कोई शुभ मुहूर्त नहीं
नवंबर -24,27,28,29
दिसंबर -3,4,7,8,9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed