फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Safalta Digital Skill Center launched in Agra youth will get packages worth lakhs in big companies

UP: आगरा में सफलता डिजिटल स्किल सेंटर का शुभारंभ, बड़ी कंपनियों में मिलेगा मौका; चमकेगी किस्मत

Fri, 10 May 2024 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 10:11 PM IST
सार

आगरा में सफलता डिजिटल स्किल सेंटर का शुभारंभ हुआ। यहां से युवाओं को डिजिटल स्किल प्रदान कर कुछ ही हफ्तों में कॉरपोरेट सेक्टर की बड़ी कंपनियों में लाखों के पैकेज पर कॅरिअर शुरू करने का मौका मिल सकता है। 
 

विज्ञापन
Safalta Digital Skill Center launched in Agra youth will get packages worth lakhs in big companies
सफलता डिजिटल स्किल सेंटर का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफलता ने ऐसे डिजिटल स्किल कोर्स डिजाइन किये हैं जिन्हें युवा आसानी से सीख सकते हैं। ये शिवाजी नगर में भगत हलवाई के पास सफलता डिजिटल स्किल सेंटर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सेवा निवृत पीसीएस अधिकारी एनके पालीवाल ने कही। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी नौकरियों का क्रेज था, लेकिन अब डिजिटल सेक्टर कुछ ही हफ्तों की स्किल से युवाओं को शानदार नौकरियां दे रहा है। अगर आपके अंदर लगन है तो आप कुछ भी कर सकते हैं। जीवन में हतोत्साहित होने की जगह आपको पहला कदम बढ़ाना है। सफलता खुद व खुद आपको ऊंचाई पर पहुंचा देगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सफलता के सीईओ व को फाउंडर हिमांशु गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7 हजार से अधिक डिग्री कॉलेज हैं। इनमें हर वर्ष लाखों युवा बीए, बीएससी, बीकॉम आदि की डिग्री लेते हैं। लेकिन उनमें अधिकांश युवाओं को ये नहीं पता होता कि आखिर ग्रेजुएशन के बाद करना क्या है।
विज्ञापन


सफलता ऐसे सभी युवाओं को डिजिटल स्किल प्रदान कर कुछ ही हफ्तों में कॉरपोरेट सेक्टर की बड़ी कंपनियों में लाखों के पैकेज पर कॅरिअर शुरू करने का मौका देता है। सफलता बी2सी कोर्सेज में डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइन, स्टडी एब्रॉड, सॉफ्ट स्किल्स, स्पोकन इंग्लिश आदि हैं। जिन्हें सीखकर अब तक हजारों युवाओं ने अपना कॅरिअर डिजिटल सेक्टर में बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता बी2बी प्रोग्राम्स में डिजिटल जीनियस, एलएमटी प्रोग्राम चला रहा है। जिन्हें क्रमश: देश के स्कूलों और कॉरपोरेट सेक्टर के लिए संचालित किया जा रहा है। डिजिटल जीनियस प्रोग्राम में छठवीं से 11वीं तक के युवाओं को सफलता साइबर सिक्यूरिटी, जनरेटिव एआई, ग्राफिक डिजाइन और अत्याधुनिक एआई टूल्स जैसे दर्जनों मॉड्यूल्स सिखा रहा है। जिससे बच्चे छोटी क्लासेस में ही बेहतर नॉलेज हासिल कर कमाई के योग्य बन रहे हैं।

ऐसे स्कूल जिन्हें अपने बच्चों को कम आयु में आज की स्किल से लैस करना है वो हमें डिजिटल जीनियस प्रोग्राम के लिए संपर्क कर सकते हैं। सफलता के 3 से 6 महीने के डिजिटल स्किल प्रोग्राम्स में युवाओं को सर्टिफिकेट के साथ साथ इंटर्नशिप अपॉरचुनिटी, इंटरव्यू प्रिपरेशन, स्पोकन इंग्लिश, ग्रूमिंग क्लासेस भी दी जाती हैं।


मास्टर व प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग प्रोग्राम में युवाओं को क्रमश: 3 और 2 माह की ऑनलाइन जॉब ट्रेनिंग दी जाती है। जिसमें युवाओं को कॉरपोरेट सेक्टर की कंपनियों में किस तरह काम किया जाता है, ये जानकारी दी जाती है। सफलता के शिवाजी नगर सेंटर उद्घाटन के मौके पर सेंटर के निदेशक शुभांशु गर्ग, आशीश गर्ग, विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मोतीलाल जैन, अशोक राना, राजीव अग्रवाल, मनीष गुप्ता, प्रद्युम्र चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल, नरेंद्र बिंदल, डा. रवि गोयल, मोहित दीक्षित, डीएस गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed