{"_id":"6165f8058ebc3e1ddd4de224","slug":"sadhu-dies-under-suspicious-circumstances-in-bateshwar-fear-of-murder-agra-news-agr511169620","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटेश्वर में संदिग्ध हालात में साधु की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेश्वर में संदिग्ध हालात में साधु की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को छत से गिरे साधु शिशुपाल (65) की इलाज के लिए जयपुर ले जाते समय मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की देर शाम शव बटेश्वर पहुंचा, तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे हादसा मान रही है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह बटेश्वर के गोस्वामी मोहल्ला के शिशुपाल काली माता मंदिर से संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्हें आगरा से जयपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामले में इंस्पेक्टर बाह जसवीर सिंह ने बताया कि वृद्ध शिशुपाल छत से गिर गए थे। इसी से उनकी जान गई है। परिजनों के आरोपों की पुलिस जांच करेगी। संवाद