{"_id":"61704bd88bbd4d70070d4473","slug":"sadar-mla-met-madhu-admitted-in-district-hospital-mainpuri-news-agr512146271","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती मधु से सदर विधायक ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती मधु से सदर विधायक ने की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुरावली सीएचसी पर कालाखेत निवासी एक बीमार महिला को इलाज नहीं मिलने पर हुए हंगामे के बाद पति के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज हुआ है। बुधवार को सदर विधायक जिला अस्पताल में भर्ती महिला से मिले। आश्वासन दिया कि हरसंभव सहयोग किया जाएगा। दर्ज कराया गया झूठा मामला भी वापस होगा।
गांव कालाखेत निवासी सतेंद्र यादव बीते शनिवार को बीमार पत्नी मधु को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली लेकर पहुंचे थे। वहां कुछ स्वास्थ्यकर्मियों से विवाद हो गया। इसके बाद सत्येंद्र ने स्वास्थ्यकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर से वार्ड ब्वॉय रामवीर की ओर से सत्येंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जबकि सतेंद्र की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बीमार महिला मधु का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बुधवार को सदर विधायक राजकुमार यादव महिला से मिले। भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। दर्ज कराया गया झूठा मुकदमा वापस कराने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। सदर विधायक ने बताया कि तीमारदार ही ज्यादती का शिकार हुआ और उसी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया। यह गलत है।