{"_id":"5e0250f88ebc3e87e618b9cb","slug":"sadak-chaudikaran-kasganj-news-agr42160804","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाली-सोरों सड़क चौड़ीकरण- तेजी के साथ काम शुरू, जगह जगह हटाए गए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाली-सोरों सड़क चौड़ीकरण- तेजी के साथ काम शुरू, जगह जगह हटाए गए अतिक्रमण
पटियाली क्षेत्र में विश्व बैंक द्वारा कराया जा रहा सड़क चौड़ीकरण का काम
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। पटियाली से सोरों के बीच प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण पर विश्व बैंक ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। पटियाली क्षेत्र से काम की शुरुआत की गई है। सड़क चौड़ी करने के लिए रोड रोलर दौड़ने लगे हैं और जेसीबी से काम को रफ्तार दी गई है। सड़क चौड़ीकरण का काम विश्व बैंक द्वारा कराया जा रहा है। पटियाली से सोरों तक काम पूरा किया जाना है। इसके लिए विश्व बैंक गढ़का, पटियाली और सोरों में अतिक्रमण हटवाए हैं। जबकि गंजडुंडवारा और पटियाली में अभी व्यापारी विरोध कर रहे हैं। 175 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को विश्व बैंक से मंजूरी मिली हुई है।
विज्ञापन
विश्व बैंक द्वारा चिह्नित किए गए भवनों को तोड़ने के लिए भवन स्वामियों को धनराशि भी दे दी गई है। भले ही आबादी क्षेत्र में अभी काम की शुरूआत नहीं की गई है, लेकिन बाहरी क्षेत्र में विश्व बैंक ने तेजी के साथ काम शुरू कर दिया है। विश्व बैंक ने बाहरी क्षेत्र में जल्द से जल्द काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। विश्व बैंक के अधिकारियों ने किए जा रहे काम की समीक्षा भी की है। विश्व बैंक द्वारा काम शुरू किए जाने से आबादी क्षेत्र के लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। गंजडुंडवारा और सहावर में तमाम भवन सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित किए गए हैं। यहां के वाशिंदों में खलबली मचने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।