फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sadabad and Hathras youth physical test for Agniveer army recruitment in Agra

सेना भर्ती का आठवां दिन: 'अग्निवीर' बनने के लिए सादाबाद और हाथरस के युवाओं ने लगाई दौड़

Wed, 28 Sep 2022 12:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 12:11 PM IST
सार

कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 10 अक्तूबर तक चलने वाली सेना भर्ती के लिए 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार को हाथरस जिले की भर्ती हुई।

विज्ञापन
Sadabad and Hathras youth physical test for Agniveer army recruitment in Agra
दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती के आठवें दिन मंगलवार को सादाबाद और हाथरस के युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई। 8188 युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें 5544 युवा शामिल हुए। बुधवार को सासनी, कुरावली, करहल और भोगांव के युवा सेना भर्ती के लिए परीक्षा दे रहे हैं। 

विज्ञापन


कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 10 अक्तूबर तक चलने वाली सेना भर्ती के लिए 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार को हाथरस जिले की भर्ती हुई। जिसमें सादाबार और हाथरस तहसील क्षेत्र के युवाओं ने दमखम दिखाया। 

विज्ञापन

रात 12 बजे दिया गया प्रवेश 

सोमवार रात 12 बजे भर्ती स्थल पर प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले दस्तावेज जांचे गए। फिर शारीरिक परीक्षा में लंबी कूद, हाई बीम, संतुलन परीक्षा के तड़के मैदान में दौड़ हुई। 1.6 किमी. की दौड़ में युवाओं में एक दूसरे को पीछे दौड़ने की होड़ थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार को हाथरस की सासनी और मैनपुरी की कुरावली, करहल और भोगांव तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया हो रही है। युवाओं को रात 12 बजे से भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed