फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sack the Minister of State for Basic Education

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को बर्खास्त करें

Mon, 31 May 2021 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sack the Minister of State for Basic Education
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धरना दिया। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह ने डिजिटल तरीके से धरने में हिस्सा लिया। उन्होंने मांग की प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री को फर्जीवाड़े के लिए बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

धरने में जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार के एक मंत्री ने होनहार युवा का अधिकार अपनी कुर्सी की बदौलि छीना है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के भाई की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति ही धांधली से हुई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार इस समय खींचतान की शिकार है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अजय दुबे, कैलाश उपाध्याय, शशिभूषण, गजेंद्र सिंह, मनोज श क्य, फरीद अली, विदास मिश्रा, नवीन शर्मा, विनोद यादव, सुरेश राठौर, धारम सिंह, चंद्रप्रकाश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed