फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sachin murder in agra, police will gather blood sample

सचिन हत्याकांड में आरोपियों के खून के नमूने लेगी पुलिस

Fri, 09 Jul 2021 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
sachin murder in agra, police will gather blood sample
आगरा। शीतगृह स्वामी सुरेश चौहान के बेटे सचिन चौहान की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए थे। पानी के प्लांट के कमरे में सचिन की हत्या की गई थी। यहां से कुछ बाल बरामद किए थे। यह हत्यारोपियों के होने की आशंका है। यह बाल किनके हैं, इसको जानने के लिए पुलिस हत्यारोपियों के खून के नमूने लेगी। इसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच होगी। खून के नमूने लेने के लिए जल्द ही कोर्ट में पुलिस प्रार्थनापत्र देगी।
विज्ञापन

दयालबाग स्थित जयराम बाग कॉलोनी निवासी सुरेश चौहान का बेटा सचिन चौहान 21 जून को घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया था। पिता ने थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यह मामला एसटीएफ के सुपुर्द किया गया था। 27 जून की देर रात हत्याकांड का खुलासा हुआ था। पुलिस और एसटीएफ ने सुरेश चौहान के पार्टनर के बेटे हर्ष चौहान, सुमित आसवानी, हैप्पी खन्ना, रिंकू और मनोज बंसल को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि वह सचिन को पोइया घाट स्थित पानी के प्लांट पर ले गए थे। सुमित, हैप्पी, रिंकू और मनोज ने सचिन की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बल्केश्वर घाट पर जला दिया था। अस्थियां भी विसर्जित कर दी थीं।
विज्ञापन

खुलासे के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने पानी के प्लांट में बने कमरे से साक्ष्य संकलन किया था। टीम को कुछ बाल, फुट प्रिंट, फिंगर प्रिंट, सचिन का एटीएम कार्ड, शराब की खाली बोतल और गिलास मिला था। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य अहम होंगे, क्योंकि सचिन की लाश बरामद नहीं हो सकी है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बाल हत्यारोपियों के होने की आशंका है। इस पर बालों का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। हत्यारोपियों के खून के नमूने लिए जाएंगे। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। इसके बाद खून के नमूने और बाल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मौके पर बरामद बाल किसके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed