{"_id":"5fda25cb8ebc3e3c82243b46","slug":"sabotage-vrindavan-news-agr4722181152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में तोड़फोड़, प्रतिमाएं कीं क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर में तोड़फोड़, प्रतिमाएं कीं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट शिव मंदिर में मूर्तियों को किया गया खंडित।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट करीब डेढ़ सौ से अधिक साल पुराने शिव मंदिर (बिहारेश्वर) में बुधवार की दोपहर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। मंदिर में विराजमान हनुमान जी सहित शिव परिवार की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया है। कई प्रतिमाएं उठा ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट शिव मंदिर बिहारेश्वर महादेव स्थापित है। इसमें शिव परिवार के साथ हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की संपत्ति में शामिल है, जिसका संचालन भी श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन द्वारा किया जाता है। यहां पुजारी अनिल कुमार गौतम ने बताया कि वे नियमित की भांति दोपहर डेढ़ बजे सेवा पूजा कर वृंदावन परिक्रमा के लिए चले गए। शाम चार बजे मंदिर से चंदन लगाने आए मूल बिहारी गुसांई ने मंदिर का यह हाल देखा। पांच बजे पुजारी की पत्नी मंदिर की इस दशा को देख बेसुध हो गईं।
इसकी सूचना उन्होंने पुजारी को दी। मंदिर में शिवलिंग के साथ विराजमान मां पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिक और नंदी की मूर्तियों को तोड़कर कोई ले गया है। साथ में ही विराजमान हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई है। शाम छह बजे के करीब पुजारी ने इसकी पूरी जानकारी श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थापकों को दी। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।