फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sabji mandi

कस्बाई क्षेत्रों की सब्जी मंडियां खुलीं, अलग अलग बनाए सब्जी बाजार

Thu, 30 Apr 2020 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
sabji mandi
कासगंज की फल सब्जी मंडी में निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सामाजिक दूरी का पालन करानेे के लिए विभाजित की गई कासगंज की फल सब्जी मंडी की व्यवस्था अब फिर से पूर्ववत कर दी गई है। अलग-अलग मंडियों से सब्जी लाने में हो रही समस्या के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। फल सब्जी मंडी का दायरा बढ़ाते हुए एक ही परिसर में अलग अलग बाजार बनाए गए हैं। इसके अलावा कस्बाई क्षेत्रों की बंद सब्जी मंडियां भी खुली रहेंगी। ताकि कासगंज की मंडियों में अधिक भीड़ ना हो।
विज्ञापन

फल, सब्जी मंडी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम ललित कुमार ने यहां अलग अलग सब्जियों के लिए सोरों, ढोलना और मोहनपुरा में विभाजित कर दी। प्रत्येक मंडी के लिए सब्जियां निर्धारित की गईं थीं। उसके बाद सब्जी विक्रेताओं और किसानों के सामने सब्जी बेचने और खरीदने की समस्या हो रही थे। मंडियों की दूरी के चलते विक्रेता एक ही सब्जी रख कर बेंच रहे थे।
विज्ञापन

यह व्यवस्था कारगार नहीं होते देख अब प्रशासन ने दोबारा से इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब पूर्ववत व्यवस्था के तहत सभी सब्जियां एक ही मंडी में मिलेंगी, लेकिन मंडी परिसर में अलग अलग सब्जी बाजार रहेंगे। एक सब्जी का एक ही बाजार होगा। सब्जी बिक्री के समय मंडी क्षेत्र में बाइक नहीं चल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पटियाली, सहावर, अमांपुर, गंजडुंडवारा की मंडियां व्यवस्थित रूप से खोलने की योजना बनाई गई है। ताकि उन क्षेत्रों के लोगों को वहीं पर सब्जियां उपलब्ध हो जाएं और किसानों को भी ज्यादा दूरी तय ना करनी पड़े। इससे कासगंज की मंडी में भीड़ भी नियंत्रित रहेगी।

बनाए गए हैं बाजार
- फल एवं सब्जी मंडी जो एक सीमित क्षेत्र में थी उसका दायरा बढ़ा दिया गया है। मंडी परिसर में अलग-अलग सब्जी बाजार रहेंगे। मंडी क्षेत्र में सब्जी के निर्धारित समय पर बाइक प्रतिबंधित रहेगी- ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed