फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Russia Ukrain war news Mathura student stuck in Kiev city pleaded for help from the central government

यूक्रेन: बमबारी से दहल रहा कीव, बंकर में छिपी मथुरा की छात्रा ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

Sat, 26 Feb 2022 08:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 08:42 PM IST
सार

मथुरा श्रीजी शिवाशा एस्टेट निवासी विजय कुमार राजपूत पुत्री गुंजिता सिंह को लेकर परेशान हैं। गुंजिता यूक्रेन के कीव शहर में फंसी हुई है। उसने वीडियो के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Russia Ukrain war news Mathura student stuck in Kiev city pleaded for help from the central government
मथुरा की छात्रा गुंजिता और उसकी दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन के कीव शहर में फंसी मथुरा की छात्रा गुंजिता सिंह अपनी दोस्त के साथ वीडियो भेजकर केंद्र सरकार से मदद मांगी है। छात्रा ने कहा है कि यहां पर खाने पीने की मुसीबत हो रही है। अब कीव में लगाकर बमबारी हो रही है। फिलहाल छात्रा व अन्य छात्र बंकर में रह रही हैं। उसके साथ में इंदौर की छात्रा मानसी भी है।

विज्ञापन


गुंजिता सिंह ने वीडियो जारी करके कहा है कि 24 फरवरी से यहां के हालात बेहद ही खराब हैं। कुछ देर के लिए स्टोर खुलता है, वहां पानी व अन्य सामान खत्म हो जाता है। कभी-कभी तो भूखे ही सोना पड़ता है। कुछ सामान है, जिससे घर पर ही बनाकर खा लेती हूं। बहुत ही भयावह स्थिति है। 

विज्ञापन

रात में होती है बमबारी 

वीडियो ने छात्रा ने कहा कि रात के वक्त तो बम गिरते रहते हैं। सो नहीं पाती हूं। बाजार कभी खुलता है तो कभी नहीं खुलता है। कॉलेज की तरफ से कुछ मदद मिल जाती है। खतरनाक स्थिति बनती जा रही है। यूक्रेन में सबसे ज्यादा कीव में खतरनाक स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि भारत सरकार पर दबाव डाले कि वहां पर जो भी विद्यार्थी फंसे हैं, उन्हें निकाला जाए। पूरा रात नहीं सो पाते हैं। बाहर निकलने पर पाबंदी है। अगर हम कुछ खाने पीने का सामान लेने के लिए बाहर निकलते हैं तो खुद के  ही रिस्क पर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed