फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Run For Unity: People ran for unity on vallabhbhai patel birth anniversary

Run For Unity : एकता का संदेश देने के लिए दौड़े लोग, लौहपुरुष को किया नमन; विजेताओं को किया सम्मानित

Fri, 31 Oct 2025 11:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:27 PM IST
सार

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बालक-बालिका वर्ग में रन फॉर यूनिटी की दौड़ भी आयोजित की गई। इसके विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Run For Unity: People ran for unity on vallabhbhai patel birth anniversary
आगरा में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में भाजपा की महानगर इकाई ने शुक्रवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई। कोठी मीना बाजार स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन कर एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया। हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। 5 किमी ओपन बालक एवं बालिका वर्ग रन फॉर यूनिटी की दौड़ प्रतिमा स्थल से शुरू होकर पंचकुइयां, तहसील चौराहे, पुलिस परेड ग्राउंड होते हुए वापस कोठी मीना बाजार मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में गौरी प्रथम, राम द्वितीय, रोहित तृतीय, हैप्पी चतुर्थ, अमित पंचम और शिवम षष्ठम स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम प्रतिज्ञा, द्वितीय भावना, तृतीय कोमल, चतुर्थ कामिनी, पंचम मोहिनी और षष्ठम शिवानी रहीं। विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान मेयर हेमलता दिवाकर, राज्यमंत्री राकेश गर्ग, एमएलसी विजय शिवहरे, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक गौरव राजावत, केशो मेहरा, शिवशंकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, मुनेंद्र जादौन, रोहित कत्याल, आशीष आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed