{"_id":"5dbb24db8ebc3e01622a41b8","slug":"run-for-unity-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4131077162","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने दौड़ लगाकर कराया यूनिटी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने दौड़ लगाकर कराया यूनिटी का अहसास
विज्ञापन
स्टेडियम में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेते युवा।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिलेभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। अलग-अलग जगहों पर हजारों लोगों ने दौड़ लगाकर यूनिटी का अहसास कराया। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से जिला खेल कार्यालय द्वारा रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने हरी झंडी दिखाकर किया।
डीएम और एसपी के साथ मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों ने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दौड़ स्टेडियम से करहल चौराहा होते हुए नगर पालिका परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
दौड़ में जिले के सभी अधिकारियों सहित व्यायाम शिक्षक, खिलाड़ी और छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ अभय नरायन राय, जिला विद्यालय सर्वेश कुमार, बीएसए विजय प्रताप सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवेंद्र सिंह यादव, रमेश कुमार स्वतंत्र कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही कस्बों में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
मैनपुरी। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को राष्ट्रीय एकता पर आधारित सवाक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न जातियों, संप्रदायों और धर्मों के बाद भी हमारा जनमानस एक ऐसी संस्कृति की एकता के सूत्र में बंधा हुआ है, जो अपने आप में बेजोड़ है।
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती का आधार आपसी भाई-चारे की भावना है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई। अपने शौर्य, विवेक से तमाम रियासतों का विलय कराया। यहां कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मनोरमा देवी, लक्ष्मण गुप्ता, अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र भारतीय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, करनपाल सिंह, ऋषि यादव जिला सूचना अधिकारी जहीन आदि लोग मौजूद रहे।
जिला चिकित्सालय में आरडी गुप्ता वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम का भी जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया।