फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rumors of Mob Attacks In Uttar Pradesh Conspiracy to Damage Law and Order Situation

अफवाहों से रहें सावधानः भीड़ को भड़काकर प्रदेश के अमन में आग लगाने की हो रही साजिश

Mon, 12 Aug 2019 12:26 AM IST
Abhishek Saxena पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 12 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rumors of Mob Attacks In Uttar Pradesh Conspiracy to Damage Law and Order Situation
Mob Lynching
अफवाहों के जरिए भीड़ को भड़काकर उत्तर प्रदेश के अमन में आग लगाने की साजिश हो रही है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा तरह तरह की अफवाहें फैलाकर लोगों के बीच खौफ पैदा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कभी बच्चे चोरी होने का झूठ सामने आ रहा है तो कभी किसी दूसरी वारदात का। हिंसक हो रही भीड़ कभी मुहल्ले तो कभी कालोनियों में लोगों को पकड़कर पीट रही है। 
विज्ञापन


मथुरा में ही कइयों को अधमरा किया जा चुका है। केंद्रीय और प्रदेश की खुफिया एजेंसियों द्वारा गृह विभाग को भेजी रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक की पड़ताल में यह बातें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अगस्त को मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए कश्मीर को 370 से आजाद कर दिया था। सरकार को आशंका थी कि इस बदलाव के बाद देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है लिहाजा उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों को चौकस किया गया। इसी चौकसी के बीच अफवाहों का ऐसा दौर शुरू हुआ कि लोगों में खौफ बढ़ता चला गया।
 

बच्चा चोरी की अफवाहों ने तो घर-घर में दहशत पैदा कर दी है। परिजन बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। स्कूलों में सुबह की प्रेयर में बच्चों को सावधान किया जा रहा है।

वहीं मुहल्ले और कालोनी में कूड़े बीनने वाले, कबाड़ खरीदने वाले, फेरी लगाने वाले और भिखारी भीड़ के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। मथुरा में ही अब तक 5 लोगों को भीड़ बेरहमी के साथ पीट चुकी है। वहीं, थानों में 10-15 कॉल इस तरह की पहुंच रही हैं। 

मथुरा के बड़े मंदिरों को भी बनाया जा निशाना
कान्हा की नगरी के सभी बड़े मंदिरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, प्रेम मंदिर समेत मथुरा के बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने उस नंबर को भी ट्रेस कर लिया है।

एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रेम मंदिर में फोन करके धमकी दी थी। मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तो कमांडो लगा दिए गए हैं। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि धमकी देने वाले की गिरफ्तारी को टीम इंदौर भेजी गई है।

माहौल बिगाड़ने वाले जेल जाएंगे: श्रीकांत शर्मा
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह सब माहौल बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है। फोर्स सजग है। ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार को इस तरह के इनपुट खुफिया एजेंसियों के माध्यम से मिले हैं कि भीड़ को भड़काने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि सख्ती के साथ काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed