फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rumors of forced vaccine cause uproar

जबरन वैक्सीन लगाने की अफवाह से मचा हड़कंप

Wed, 05 May 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rumors of forced vaccine cause uproar
औंछा, मैनपुरी। कस्बा औंछा में मंगलवार को किसी ने अफवाह उड़ा दी कि जबरदस्ती कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। इतना सुनते ही बिना कुछ जाने समझे ग्रामीण दोपहर के समय परिवार के साथ खेत में जा छिपे। कुछ ग्रामीण तो पेड़ पर चढ़ गए। अफरा-तफरी के बीच कुछ प्रबुद्धजनों व पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद वे घरों को वापस लौटे।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बा में किसी ने अफवाह फैला दी कि ग्रामीणों को जबरन वैक्सीन लगाई जाएगी। डॉक्टरों की टीम पुलिस के साथ आएगी। कुछ ही देर में अफवाह आसपास के गांव में फैल गई। कुछ ग्रामीण अफवाह को सच मान बैठे और भरी दोपहरी में बच्चों, घर के बुजुर्गों को साथ लेकर खेत की ओर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में कई घर खाली हो गए। वहां पर ताला लटकने लगा। कुछ युवा और बच्चे पेड़ पर चढ़ गए तो झोपडिय़ों में जा छिपे। प्रबुद्धजनों व पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। कि किसी को भी जबरन वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। काफी देर तक समझाने के बाद ग्रामीण घरों को वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed