फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rules of traffic by taking out rally

Agra News: रैली निकालकर बताए यातायात के नियम

Wed, 01 Nov 2023 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Nov 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Rules of traffic by taking out rally
रैली निकालकर बताए यातायात के नियम
विज्ञापन

एएसपी ने यातायात माह का किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। एक नवंबर बुधवार को जिले में यातायात माह की शुरुआत की गई। एएसपी ने ईशन नदी पुल पर फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान एनसीसी छात्रों की जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एएसपी ने कहा कि ट्रेफिक नियमों का पालन कर सभी सुरक्षित यात्रा करें।
आए दिन होने वाली सड़क हादसों में जान माल के नुकसान को देखते हुए प्रतिवर्ष नवंबर माह में यातायात जागरुकता माह का आयोजन किया जाता है। बुधवार को ट्रेफिक पुलिस की ओर से ईशन नदी पुल पर माह की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि एएसपी राजेश कुमार ने फीता काट कर यातायात माह का शुभारंभ किया वहीं छात्रों की जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में शामिल छात्रों ने लोगों को ट्रेफिक नियम मानने को लेकर जागरुक किया। एएसपी ने अपने संबोधन में कहा कि यातायात नियम न मानने के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस अपना कार्य करती है और हादसे न हों। इसके लिए चालान आदि की कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

हादसों की रोकथाम को लिए लोगों को भी जागरूक होना होगा। तभी हादसों में होने वाली जन माल के नुकसान में कमी आ सकती है। जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी और निभानी होगी। दो पहिया वाहन पर हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें। दो से अधिक सवारियां लेकर न चलें। चार पहिया वाहन में सीट बैल्ट लगाना आवश्यक है। नियमों का पालन कर हम अपनी और अपनों की जान का जोखिम कम कर सकते हैं। यातायात माह शुभारंभ के मौके पर सीओ लाइन संजय वर्मा, ट्रेफिक इंस्पेक्टर प्रदीप सेंगर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed