{"_id":"65ebd864aa35fd5b6104b068","slug":"rules-before-traveling-in-agra-metro-if-you-make-a-mistake-you-will-have-to-pay-a-fine-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आगरा मेट्रो में सफर करने से पहले पढ़ लें ये नियम, गलती की तो भरना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आगरा मेट्रो में सफर करने से पहले पढ़ लें ये नियम, गलती की तो भरना होगा जुर्माना
Sat, 09 Mar 2024 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:02 AM IST
सार
आगरा मेट्रो में यूपीएमआरसी ने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कवायद शुरू की। इसके तहत पीक मारने वालों को रोकने के लिए जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मेट्रो ट्रेन में या स्टेशन पर पीक मारने और गंदगी फैलाने पर 200 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। ऐसे यात्री को सीसीटीवी कैमरे से चिह्नित किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को दूसरे दिन मेट्रो में यात्रियों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी हुई। 30 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को सुबह 6 से रात 10 बजे तक चली मेट्रो में 30 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। ट्रेन और स्टेशन पर भीड़ बढ़ने पर साफ-सफाई के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ट्रेन और स्टेशन पर पीक मारने, छिलके-रैपर फेंकने समेत अन्य तरह की गंदगी करने पर 200 रुपये जुर्माना मौके पर ही देना पड़ेगा। इसकी निगरानी के लिए ट्रेन और स्टेशन पर 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस बाबत घोषणा भी की जा रही है।
मेट्रो में घूमने के लिए आ रहे लोग
मेट्रो ट्रेन के दूसरे दिन लोगों में उत्साह और बढ़ा। अधिक संख्या में लोग मेट्रो के सफर के लिए पहुंचे। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी हरीशचंद्र वर्मा, अपनी पत्नी कृष्णा देवी और बेटी भूमि के साथ मेट्रो में सफर करने आए। बोले-हमें कहीं आनाजाना नहीं था, बस पहली बार मेट्रो चली है। इसके सफर का आनंद लेने आए हैं।
विज्ञापन
मेट्रो में नहीं लगा समय, झट से पहुंचे
ताजगंज निवासी हिमांशु सिंह ने बताया कि ताज पूर्वी से बैठे और झट से ताजमहल स्टेशन पहुंच गए। इससे जाम कम होगा। अब निजी वाहन लेकर चलने की जरूरत भी कम होगी। इससे प्रदूषण भी कम होगा।
निजी वाहन लेकर जाने की जरूरत नहीं
रावतपाड़ा निवासी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मेट्रो में पहले दिन घूमने आया। बाजार जाने और अन्य काम के लिए निजी वाहन लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों कॉरिडोर बनने से तो पूरे शहर में आ-जा सकेंगे।
शहर की जरूरत थी मेट्रो, बढ़ेगी सुविधा
आगरा कैंट निवासी मुकेश शर्मा ने कहा कि मेट्रो में बैठकर मन प्रफुल्लित हुआ। पहले दिल्ली में बैठा, सोचता था कि आगरा में कब आएगी। शहर की जरूरत थी मेट्रो, इससे भविष्य में और ज्यादा सुविधा मिलेगी।