Firozabad: किसान की मेहनत को एक रात में ही कर दिया बर्बाद, पांच बीघा मिर्च की फसल का किया ये हाल
किसान की पांच बीघा मिर्च की फसल को किसी ने उजाड़ दिया। किसान को इसकी जानकारी सुबह हो सकी। पीड़ित ने 112 नंबर पर काल करके जानकारी दी। उसको करीब पांच लाख रुपये की हानि हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के नारखी में रविवार रात जरारा (भौंड़ेला) निवासी किसान की पांच बीघा मिर्च की फसल को किसी ने उजाड़ दिया। किसान को इसकी जानकारी सुबह हो सकी। पीड़ित ने 112 नंबर पर काल करके जानकारी दी। उसको करीब पांच लाख रुपये की हानि हुई है। भारतीय किसान यूनियन ने किसान के साथ घटी घटना के संबंध में एसडीएम टूंडला को ज्ञापन दिया है। प्रभावित किसान को मुआवजा दिलाने तथा दोषियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना नारखी के ग्राम जरारा (भौंड़ेला) निवासी किसान कालीचरन कुशवाह ने 11 बीघा खेत में से पांच बीघा में मिर्च की फसल को बोया था। मिर्च की फसल तैयार होने के साथ ही किसान एक दो दिन में पहली फसल तोड़ाई करने की तैयारी कर रहा था। कालीचरन एवं उसका बेटा हरवीर सिंह सहित परिवार के सदस्य मिर्च की फसल की रखवाली कर रहे थे। रविवार की रात को 11 बजे खेत से लौटे थे। लेकिन सोमवार को सुबह कालीचरन खेत पर पहुंचा तो देखा कि उसके खेत की मिर्च की फसल उखड़ी पड़ी है। अंधेरे में पूरी फसल को बर्बाद कर दी गई। फसल को बर्बाद होते देख किसान हैरान हो गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम गांव में पहुंच गई। पीड़ित ने लिखित शिकायत थाना पुलिस को दी है। किसान कालीचरन की मानें तो उसको करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। क्योंकि पांच बीघा मिर्च की फसल से करीब पांच लाख की आय होने की उम्मीद थी। फसल के बर्बाद कर दिए जाने के कारण वह कर्ज को बोझ तले दब गया है। पीड़ित ने जिला प्रशासन ने मदद की गुहार लगाई है।
आलू की फसल भी कर चुके हैं बर्बाद
जरारा निवासी किसान कालीचरन की मानें तो उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है पता नहीं किसको उसकी आबाद फसल अच्छी नहीं लगती है। पिछले वर्ष पांच बीघा आलू की फसल को भी बर्बाद कर दिया था अब मिर्च की फसल बर्बाद कर दी है।
जरारा (भौंड़ेला)में किसान की मिर्च की फसल बर्बाद किए जाने के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई घटना हुई है तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप कुमार पांडेय, थाना प्रभारी नारखी फिरोजाबाद