फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rui ki mandi jam

रुई की मंडी और अर्जुन नगर तिराहे पर फंसे रहे वाहन, 50 हजार लोग दिनभर रहे परेशान

Fri, 19 Nov 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
rui ki mandi jam
आगरा। शाहगंज में नगला छउआ में रेल अंडर ब्रिज के गर्डर बदलने के लिए सड़क यातायात को बृहस्पतिवार से डायवर्ट किया गया। इस कारण रुई की मंडी डबल फाटक, अर्जुन नगर तिराहे पर दिनभर जाम लगा रहा। पैदल राहगीरों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिला। ब्लॉक के कारण लगभग 50 हजार लोगों को बृहस्पतिवार को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। यह ब्लॉक 22 नवंबर तक रहेगा।
विज्ञापन

शाहगंज के नगला छउआ में गर्डर बदलने के लिए बुधवार रात को काम शुरू किया गया। दोनों ओर लोहे की चादर लगाकर पैदल राहगीरों के लिए भी रास्ता बंद कर दिया गया। सुबह से ही रुई की मंडी डबल फाटक पर जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया। जिन लोगों को ब्लॉक की जानकारी नहीं थी, वह गाड़ी लेकर पहुंच रहे थे, लेकिन रास्ता बंद देखकर यू टर्न लेकर लौट रहे थे। इससे यहां पूरे दिन जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ईदगाह से नगला छउआ होकर डबल फाटक से शाहगंज की ओर आने वाले वाहनों को ईदगाह चौराहे से खेरिया मोड़ और फिर अर्जुन नगर तिराहे से टर्न लेकर डबल फाटक की ओर जाना पड़ा। इस कारण पूरे दिन अर्जुन नगर तिराहे पर गाड़ियां फंसी रहीं। डायवर्जन का असर खेरिया मोड़ पर भी देखने को मिला। यहां भी शाम चार से सात बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी को निकले, जाम में फंसे
परिवार में शादी की खरीदारी करने के लिए शाहगंज बाजार जाने को निकले मगर रुई की मंडी पर फंस गए। यहां एक घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद किसी तरह निकल सके, फिर घूमकर शाहगंज पहुंचे। - हरिओम भारद्वाज, सराय ख्वाजा
तीन किमी चक्कर काटना पड़ा
नगला छउआ वाला रास्ता बंद होने के कारण ईदगाह से तीन किलोमीटर का चक्कर काटकर रुई की मंडी तक आना पड़ा। - रूबी शर्मा, रुई की मंडी
साइकिल भी नहीं निकली
स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण गलियों में घूमकर किसी तरह स्कूल पहुंच सकी। साइकिल भी नहीं निकल सकी। - योगिता, अर्जुन नगर
दुकानदारी पर पड़ा असर
सहालग के दिन चल रहे हैं। ऐसे में शाहगंज जैसे बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। इस डायवर्जन के कारण पहले ही दिन ग्राहक कम आए। इसका असर दुकानदारी पर पड़ेगा। - कृष्ण कुमार जग्गी, अध्यक्ष, शाहगंज बाजार कमेटी
इस तरह निकाला ट्रैफिक
- ईदगाह चौैराहे से नगला छउआ होकर डबल फाटक रुई की मंडी शाहगंज की ओर आने वाले वाहन ईदगाह चौराहे से खेरिया मोड़ से दाहिने मुड़कर अर्जुन नगर तिराहेे से डबल फाटक होकर निकाला गया।

- ईदगाह चौैराहे से नगला छउआ होकर डबल फाटक रुई की मंडी शाहगंज की ओर आने वाले वाहन ईदगाह चौराहे से नामनेर से साईं का तकिया चौराहा होकर निकाला गया।
- रुई की मंडी चौैराहे से डबल फाटक होकर ईदगाह चौराहे की ओर जाने वाले समस्त वाहन डबल फाटक से अर्जुन नगर तिराहे से खेरिया मोड़ चौैराहा से होकर गंतव्य को गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed