फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rudrabhishek of Lord Shiva will be held twice in Agra Kailash temple on Sawan Somwar

Sawan Somwar 2022: आगरा के कैलाश मंदिर में दो बार होगा भगवान शिव का रुद्राभिषेक, 51 मिठाइयों का लगेगा भोग

Sun, 31 Jul 2022 01:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 01:26 PM IST
सार

सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर आस्था का मेला लगेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। वहीं मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। 

विज्ञापन
Rudrabhishek of Lord Shiva will be held twice in Agra Kailash temple on Sawan Somwar
कैलाश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सावन के तीसरे सोमवार के लिए कैलाश मंदिर पर विशेष तैयारी की गई है। सोमवार को सुबह तीन बजे भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और फिर मंगला आरती कर सुबह चार बजे भक्तों के लिए मंदिर के पट खुल जाएंगे। इस दौरान भगवान शिव को मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा।

विज्ञापन


कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि यहां हर साल लगभग 1000 से 1200 तक कांवड़ चढ़ती हैं। इसके बाद दोपहर दो बजे भगवान भोलेनाथ का राजभोग लगाया जाएगा। शाम के छह बजे बाबा को 51 तरीके की मिठाइयों से बाबा का भोग लगाया जाएगा। रात्रि नौ बजे आरती की आएगी। आरती के बाद ही रुद्राअभिषेक शुरू हो जाएगा इसके बाद शयन आरती कर मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। महंत ने बताया कि पूरा दिन यहां भक्त बाबा का जलाभिषेक करेंगे। 

विज्ञापन

हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद 

तीसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर पर मेला भी लगेगा। इसके चलते रविवार शाम चार बजे से मंगलवार सुबह कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा मंडी तक वाहन नहीं चलेंगे। भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जाएगा। शहर में भी नो एंट्री नहीं खुलेगी। दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन रिफाइनरी टाउनशिप चौराहा से डायवर्ट कर गोेकुल बैराज,  यमुना एक्सप्रेसवे से निकलेंगे। हाथरस से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ, मथुरा की ओर भेजा जाएगा।

मंदिरों के पास डायवर्जन

  • पृथ्वीनाथ मंदिर में एक अगस्त 2022 को सुबह चार बजे से कार्यक्रम पूरा होने तक भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रावली वली, राजेश्वर, बल्केश्वर और मन:कामेश्वर मंदिर के पास बैरियर लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा।

अकबर का मकबरा में निशुल्क रहेगा प्रवेश

कैलाश मंदिर पर लगने वाले मेले के लिए सोमवार को अकबर का मकबरा, सिकंदरा में प्रवेश निशुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि सोमवार को स्मारक में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। आठ अगस्त को भी अकबर के मकबरे में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed