{"_id":"65b340c8d5c5c7e11503bc87","slug":"ruckus-in-mathura-on-republic-day-stones-pelted-police-force-reached-spot-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गणतंत्र दिवस पर मथुरा में बवाल, पुलिस की गाड़ी पर भी बरसे पथराव; बल प्रयोग कर खदेड़े उपद्रवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गणतंत्र दिवस पर मथुरा में बवाल, पुलिस की गाड़ी पर भी बरसे पथराव; बल प्रयोग कर खदेड़े उपद्रवी
Fri, 26 Jan 2024 10:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Jan 2024 10:49 AM IST
सार
मथुरा के परखम में गणतंत्र दिवस की सुबह-सुबह बवाल हो गया। परखम क्षेत्र में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे चले और फिर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिसके बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है।
विज्ञापन
पथराव के बाद मौैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में गणतंत्र दिवस के मौके पर फरह थाना क्षेत्र के परखम गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। डीजे पर गाने को लेकर हुई तकरार पथराव में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए भेज दिया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।
यहां की है घटना
परखम सुबह 10 बजे भारतीय स्टेट बैंक के सामने कुछ लोग डीजे बजा रहे थे। इसी दौरान वहां बनवारी ठाकुर पहुंच गये। उसने देश भक्ति के गाने बजाने को कहा। इसी बात पर वहां मौजूद रवि और बनवारी ठाकुर के बीच विवाद हो गया। बनवारी को रवि पक्ष के लोगों ने पीट दिया। वह दौड़ता हुआ अपने पक्ष के लोगों के पास पहुंचा। मारपीट की घटना के बारे में बताया। इसके बाद बनवारी पक्ष के लोग जुटे और रवि को पीट दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव होने लगा। थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाने से पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर, भारी पथराव और लोगों के जमावड़े के बीच असफल होने पर कंट्रोल रूम में फोन कर फोर्स की मांग की।
विज्ञापन
दोनों पक्षों से पांच हिरासत में
तत्काल एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने रिफाइनरी सर्किल के रिफाइनरी थाना व सिटी के थाना हाईवे सहित अन्य थानों से फोर्स रवाना किया। मौके पर जाकर फोर्स ने स्थिति पर काबू पाया। घायल रवि और बनवारी को उपचार के लिए भेजा। दोनों पक्षों के पांच से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। दोपहर करीब एक बजे गांव में शांति बहाल हुई।
दोनों पक्षों के लोगों की बैठकों का दौर जारी
परखम गांव में बेशक दोपहर एक बजे तक शांति बहाल हो गई। मगर, दोनों पक्षों के लोगों की बैठक शुरू हो गई हैं। डीएम और एसएसपी ने एलआईयू की एक टीम को बैठकों में होने वाली बातचीत, रणनीति के विषय में जानकारी जुटाने को लगाया है, जिससे की आगे कोई बड़ी घटना न हो।