फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruckus in mainpuri after road accident

मैनपुरीः रोड एक्सीडेंट में एक की मौत, गुस्साए लोगों ने काटा बवाल, पुलिस पर पथराव

Thu, 21 Jun 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 21 Jun 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
ruckus in mainpuri after road accident
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी जिले में गुरुवार को हुए रोड एक्सीडेंट में एक युवती की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। पुलिस ने समझाया तो लोगों का गुस्सा बढ़ गया। 
विज्ञापन


इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। फिर दूसरे थानों से भी अतिरिक्त फोर्स बुलवा ली गई और स्थिति को देखते हुए बल प्रयोग करके लोगों को वहां से खदेड़ा गया। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने हादसे में घायल अन्य दो लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जबकि मृतका का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

ruckus in mainpuri after road accident
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाइक पर सवार तीन लोग कार की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही क्षेत्र के नगला सुम्मेर गांव निवासी नेमा की मौत हो गई। 

जबकि बाइक पर सवार रोली और सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। 

वहीं इस दौरान वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। 

पुलिस ने बाइक कब्जे में लिया

पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मान नहीं थे। वहीं लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और वहां पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इसके चलते बल प्रयोग करना पड़ा। 

पुलिस की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई के कारण पथराव करने वाली भीड़ वहां से भाग निकली। पुलिस ने वहां से करीब 14 बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed