फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus at the hospital after rumors of patient death in agra

आगरा: मरीज की मौत की अफवाह पर अस्पताल में तोड़फोड़, तीमारदारों ने कर्मचारियों को पीटा

Tue, 27 Apr 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 05:26 PM IST
सार

आगरा के दीवानी स्थित लोटस अस्पताल में मरीज की मौत की अफवाह पर तीमारदारों ने बवाल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Ruckus at the hospital after rumors of patient death in agra
घटना के बाद दहशत में अस्पताल स्टाफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दीवानी चौराहा स्थित लोटस अस्पताल में मंगलवार दोपहर को एक मरीज की मौत की अफवाह से बवाल हो गया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तीमारदारों ने कर्मचारियों के रोकने पर मारपीट कर दी। 

विज्ञापन


हॉस्पिटल में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। आईसीयू वार्ड के शीशे तहस-नहस कर दिए। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। उससे पहले ही आरोपी भाग निकले। मामले में थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।

विज्ञापन

एक बेटे की बेबसी: ‘श्रवण कुमार’ का संघर्ष भी नहीं बचा पाया पिता के प्राण, दिल को झकझोर देंगी ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र स्थित अबुल उलाह दरगाह के पास मोहल्ले में रहने वाले इरफान को सेप्टीसीमिया की समस्या थी। परिजनों ने उन्हें दीवानी स्थित लोटस अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर को मरीज के मरने की अफवाह फैल गई। इस पर परिजन भड़क गए। 

परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में फर्नीचर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। तोड़फोड़ शुरू कर दी। 

आईसीयू के शीशे भी तहस-नहस कर दिए। एक महिला सुरक्षाकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर रॉड से हमला बोल दिया। वह घायल हो गई। कई लोगों ने उसकी पिटाई लगाई, जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। 

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। घटना के संबंध में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को चिन्हित करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed