{"_id":"cf658f409837dd188f71ca066d3574d9","slug":"rti-information-sought-received-threats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई : मांगी सूचना, मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई : मांगी सूचना, मिली धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के गांव दो हिस्सा निवासी सतीश चंद्र बघेल ने एएसआई से फतेहपुर सीकरी में कराए गए संरक्षण कार्यों और उन पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा। इसका जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पत्नी के नाम से आरटीआई डाली। एएसआई ने अपने पत्र संख्या 15/1048 में ऐसी धमकी दी कि सतीश हैरत में पड़ गया।
विभाग के जनसूचना अधिकारी ने सतीश को भेजे पत्र में लिखा कि उन्होंने सीकरी के संरक्षण सहायक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उनके असभ्य व्यवहार की भर्त्सना करते हुए आगाह किया कि अगर इसे बंद नहीं किया तो स्थानीय पुलिस, हाईकोर्ट और केंद्रीय सूचना आयोग में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यह धमकी मिलने के बाद आवेदक सतीश चंद्र बघेल ने यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को मामला बताया है। सतीश के मुताबिक, पत्नी की ओर से डाली आरटीआई पर एएसआई ने उन्हें आखिर ये धमकी क्यों दी है, इसका जवाब मांगने पर एएसआई अधिकारियों ने उन्हें कार्यालय से बाहर निकलवा दिया।