फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS worried with rising racism in Uttar Pradesh and Bihar mathura news

उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ते जातिवाद से संघ चिंतित, कार्यकर्ताओं को दिया यह मंत्र

Sat, 27 Jul 2019 08:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jul 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
RSS worried with rising racism in Uttar Pradesh and Bihar mathura news
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक सद्भाव बैठक में बढ़ते जातिवाद पर चिंता जाहिर की गई। प्रचारकों ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में जातिवाद सबसे ज्यादा बढ़ रहा है। टकराव की नौबत आ रही है। यहां तय किया गया कि हर बिरादरी को संघ से जोड़कर उनमें हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का भाव पैदा किया जाएगा। ताकि देश की जहां बात हो वहां सभी खुद को हिंदू कहने लगें।
विज्ञापन


शनिवार से वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में संघ की दो दिवसीय सामाजिक सद्भाव बैठक चार सत्रों में हुई। बैठक की शुरूआत संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दीप जलाकर की। संघ के सर सह कार्यवाह भैया जी जोशी, दतात्रेय होसबोले, कृष्णगोपाल और सुरेश सोनी ने अलग-अलग विषयों पर सत्र को संबोधित किया। 
विज्ञापन


हिंदू समाज में बढ़ते जातिवाद को लेकर लंबा मंथन हुआ। कहा गया कि आज उत्तर प्रदेश और बिहार में सबसे ज्यादा जातिवाद बढ़ रहा है। कई जगह संघर्ष की नौबत आ जा रही है। लोग आपस में लड़ रहे हैं। एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे रहते हैं। इससे समाज में बिखराव बढ़ रहा है। इन हालातों में संघ की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'हर व्यक्ति में पैदा करें राष्ट्रवाद का भाव'

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रचारकों को चाहिए कि वो हर व्यक्ति में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का भाव पैदा करें। समाज की संरचना कुछ इस तरह होनी चाहिए जिसमें एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान हो। मतलब सभी लोग एक मंदिर में पूजा करें। एक कुएं का पानी लें और श्मशान भी सभी का एक हो। 

सामाजिक सद्भाव बैठक में संत समाज को भी सामाजिक सद्भाव के लिए चलने वाले अभियान से जोड़ने की अपील की गई। कहा गया कि संत समाज के लोग जुड़े होते हैं। लिहाजा वह अपने प्रवचन के माध्यम से एक संपूर्ण समाज के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed