फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rss chief mohan bhagwat Discussion with saints on ending Article 370 and 35A

मथुराः संघ प्रमुख मोहन भागवत संतों के बीच, धारा 370 व 35ए समाप्त करने पर चर्चा

Tue, 30 Jul 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
rss chief mohan bhagwat Discussion with saints on ending Article 370 and 35A
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को टिकारी घाट क्षेत्र स्थित हंस देवरहा महाराज से मिले। उनके बीच अध्यात्म, अखंड भारत और भारत के साथ कश्मीर को जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने संतों के विचार केंद्र सरकार तक पहुंचाने पर सहमति जताई। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, गुप्पी महाराज ने उन्हें पटुका ओढ़ाकर व बांकेबिहारी महाराज की तस्वीर भेंट की और उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

 
इसके बाद संघ प्रमुख परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णकृपा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने संत, महंत और भागवताचार्यों के साथ बैठक की। बैठक में देश में संस्कारयुक्त शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संतों ने संघ प्रमुख के समक्ष मांग रखी कि जम्मू कश्मीर से धारा 35ए व धारा 370 को हटाकर अखंड भारत बनाया जाए। इस पर मोहन भागवत ने संतों के साथ होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने संतों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद मोहन भागवत ने पुन: बंद कमरे में स्वामी ज्ञानानंद महाराज से वार्ता की।

यहां करीब एक घंटे तक वह संतों के बीच रहे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानांनद महाराज ने बताया कि संघ प्रमुख के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा नीति और हरिद्वार में कुंभ आदि विषयों पर चर्चा की गई। 

इस अवसर पर महंत फूलडोल बिहारी दास, महामंडलेश्वर आदित्यानंद, महामंडलेश्वर भास्करानंद, स्वामी नवलगिरि महाराज, महंत चित्त प्रकाशानंद, महंत मोहिनीशरण, भागवत भास्कर कृष्णचंद ठाकुरजी, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, विनीत शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed