{"_id":"614b661e8ebc3efd7c022fb9","slug":"rss-all-india-sampark-pramukh-ramlal-said-hindu-society-should-not-be-divided-into-castes-be-careful","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल बोले: हिंदू समाज जातियों में न बंटें, रहे सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल बोले: हिंदू समाज जातियों में न बंटें, रहे सावधान
Wed, 22 Sep 2021 10:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:51 PM IST
सार
रामलाल ने कहा कि बीबीसी ने 90 के दशक में एक क्विज प्रतियोगिता में कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। संघ झुग्गी झोपड़ी से लेकर पॉश कॉलोनी तक में चलता है।
विज्ञापन
आगरा विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सक व शिक्षकों की प्रबुद्ध संगोष्ठी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि हिंदू समाज को जातियों में बांटने का कार्य होता है, हमें इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना वैक्सीन विदेशों में भेजकर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। जागरूक लोगों को देश को शक्तिशाली बनाने के लिए राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण की आवश्यकता है।
विज्ञापन
यह विचार रामलाल ने खंदारी स्थित जेपी सभागार में बुधवार को आगरा विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सक व शिक्षकों की प्रबुद्ध संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार चिकित्सक थे और द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी शिक्षक थे। अत: संघ का इन दोनों वर्गों से बहुत ही गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं है जो अपने नाम में माता शब्द का प्रयोग करता हो, वह एकमेव भारत देश ही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संघ में एक घंटे एक जगह शाखा में एकत्रित होकर भारतीय संस्कृति के प्रतीक भगवा ध्वज के समक्ष अपना शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक विकास करना ही संघ का कार्य है। बीबीसी ने 90 के दशक में एक क्विज प्रतियोगिता में कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। संघ झुग्गी झोपड़ी से लेकर पॉश कॉलोनी तक में चलता है।
विज्ञापन
रामलाल ने कहा कि डॉ. हेडगेवार जी ने अंत मे एक निष्कर्ष निकाला कि यदि देश में राष्ट्रीय चरित्र तैयार होता है तो देश निश्चित ही परम वैभव पर पहुंचेगा। वर्तमान में एक जागरूक समाज की आवश्यकता है, हम जहां भी हों वहां जागरूक नागरिक होने का परिचय दें। देश की सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तीनों शक्तियां मिलकर आने वाले समय में भारत विश्व का मार्गदर्शन करेगा। इसके पूर्व ब्रज संवाद मासिक पत्रिका के नवीन अंक का विमोचन भी किया गया। अध्यक्षता न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान की निदेशक डॉ. बीना शर्मा रहीं। संचालन विभाग संपर्क प्रमुख सीए संजीव माहेश्वरी ने किया।
इस मौके पर प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश, सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, प्रांत कार्यवाह प्रमोद शर्मा, प्रांत प्रचार प्रमुख केशवदेव शर्मा, सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार, अशोक कुलश्रेष्ठ, हरीशंकर शर्मा, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डीईआई के निदेशक पीके कालरा, मनमोहन निरंकारी, डॉ. प्रशांत लवानियां आदि उपस्थित रहे। इसके बाद संपर्क प्रमुख रामलाल ने भाजपा व अन्य अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके समन्वय के टिप्स दिए।