{"_id":"61d4a27446cca47c4760921a","slug":"rs-5-90-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-loan-agra-news-agr520198181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण दिलाने के नाम पर ठगे 5.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण दिलाने के नाम पर ठगे 5.90 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मैनपुरी की रूबी से साइबर अपराधियों ने 40 लाख रुपये का ऋण दिलाने का लालच देकर 5.9 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने रेंज साइबर थाने में शिकायत की।
मैनपुरी के पोस्ट जागीर निवासी रूबी के पति अनिल कुमार अर्द्धसैनिक बल में जवान हैं। रूबी के अनुसार, जुलाई 2021 में उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। काल करने वाले ने अपना नाम संजय बताया। कहा कि वह फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है। सस्ती ब्याज दर पर ऋण दिला देगा।
रूबी ने मकान के लिए 40 लाख रुपये का ऋण दिलाने का आवेदन किया। उनसे फाइल चार्ज के रूप में चार हजार रुपये जमा कराए गए। कई बार में 5.9 लाख रुपये जमा कराए गए लेकिन ऋण नहीं मिला। शक होने पर रूबी ने फोन पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से रकम लौटाने के लिए कहा। इस पर उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने मैनपुरी जनपद में साइबर सेल में धोखाधड़ी की शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब रेंज साइबर थाने में शिकायत की है। रेंज साइबर थाना के एसआई चेतन भारद्वाज का कहना है कि मामले में लिखित शिकायत की गई होगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।