{"_id":"63650c1e02358633744f586f","slug":"rs-13-lakh-grabbed-in-the-name-of-getting-job-for-son-and-son-in-law-agra-news-agr5522980152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र और दामाद को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर हड़पे 13 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र और दामाद को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर हड़पे 13 लाख
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र में पुत्र और दामाद को नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी के शिकार शिवनरायन निवासी बारानगर हुए। शिवनरायन ने बताया कि उनके पुत्र अंकित कुमार एवं दामाद अमोदपाल की नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर बुड़थरा निवासी विजेंद्र सिंह, प्रेमसिंह एवं पीतम सिंह ने 13 लाख रुपया लिया था जो आरोपी विजेंद्र के खाते में गूगल-पे व नकदी के रूप में दिया गया। धन लेने के बाद आरोपियों ने उनके पुत्र और दामाद को मलेशिया भेज दिया।
जहां एक प्राइवेट शिप कंपनी पर बंधुआ मजदूर बनाकर जबरन कार्य कराया गया जो कार्य तय किया गया था वह कार्य नहीं कराया गया। दोनों ने जब विरोध किया तो उन्हें वापस भारत भेज दिया। शिवनरायन ने बताया कि आरोपियों ने 13 लाख रुपये जिस नौकरी के लिए लिए थे वह वापस नहीं दिए और रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।