फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rpf lady constable misbehaved by SP leader in agra

गाड़ी खड़ी करने से रोका तो आरपीएफ महिला आरक्षी से सपा नेता ने की शर्मनाक हरकत

Mon, 10 Dec 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 10 Dec 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
rpf lady constable misbehaved by SP leader in agra
जीआरपी थाने के बाहर खड़ी महिला कॉन्स्टबेल - फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ के कंट्रोल रूम के बाहर कार की पार्किंग से रोकने पर सपा नेता नीरज सोढ़ी ने आरपीएफ कांस्टेबल के साथ बदसलूकी कर दी। गाली-गलौज करने के बाद हाथापाई कर डाली। 
विज्ञापन


कांस्टेबल के शोर मचाने पर आरपीएफ पोस्ट से अन्य जवानों के पहुंचने पर आरोपी कार लेकर भाग निकला। इस मामले में जीआरपी कैंट थाने में सपा नेता के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा और रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन


आगरा कैंट आरपीएफ पोस्ट पर तैनात महिला आरक्षी की आरपीएफ पोस्ट के बाहर बने कंट्रोल रूम में ड्यूटी थी। वो सुबह छह से दोपहर दो बजे तक की ड्यूटी कर रही थीं। आरक्षी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कार में सवार होकर नीरज सोढ़ी नाम का व्यक्ति आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपनी कार को स्टेशन के वीआईपी गेट पर खड़ा कर दिया। वो कार खड़ी करके जाने लगा तो महिला आरक्षी ने उसे टोका। कहा कि यहां गाड़ी पार्क नहीं कर सकते हैं। इस पर उसने खुद को सपा नेता बताते हुए धमकाया। गाली-गलौज और बदसलूकी करने लगा। 


महिला सिपाही खुद को बचाकर आरपीएफ पोस्ट की ओर भागी तो उसने पीछे से पकड़कर खींचतान कर दी। शोर मचाने पर अन्य आरपीएफ कर्मचारी पहुंचे तो आरोपी गाड़ी लेकर भाग निकला। इसके बाद आरपीएफ कांस्टेबल ने आरोपी नीरज सोढ़ी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। 

इस संबंध में इंस्पेक्टर आगरा कैंट ललित त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed