फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RPF jawans found the shoes of the passenger in the Punjab Mail train at Mathura juction

मथुरा: ट्रेन में यात्री के जूते तलाशने के लिए दौड़े आरपीएफ के जवान, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 19 Aug 2021 05:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 05:25 PM IST
सार

करन सिंह नाम का यात्री पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली पहुंचा था। ट्रेन के उतरने के बाद उसे याद आई कि जूते ट्रेन में छूट गए हैं। उसने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दे दी। 

विज्ञापन
RPF jawans found the shoes of the passenger in the Punjab Mail train at Mathura juction
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अजब मामला सामने आया है। यहां ट्रेन में यात्री के जूते तलाशने के लिए आरपीएफ को पसीना बहाना पड़ा। दरअसल, कंट्रोल रूम पर मिली थी कि एक यात्री के जूते पंजाब मेल में छूट गए हैं। इस पर आरपीएफ के जवान जूते तलाशने के लिए दौड़ पड़े। सुबह 7:58 बजे जब ट्रेन मथुरा जंक्शन पहुंची तो जूते सीट के नीचे रखे मिले। जूतों को यात्री के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करन सिंह नाम का यात्री पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली जाने के लिए पंजाब मेल में सवार हुआ था। उसका ट्रेन के कोच बी-5 की सीट संख्या 20 पर रिजर्वेशन था। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन करन सिंह ट्रेन से उतर गया। ट्रेन से उतरने के बाद जब वह स्टेशन से बाहर निकला तो उसे अपने जूतों की याद आई। वह दौड़कर दोबारा प्लेटफार्म पर पहुंचा, तब तक ट्रेन वहां से रवाना हो चुकी थी। 
विज्ञापन


यात्री ने कंट्रोल रूम पर दी थी सूचना
यात्री ने ट्रेन में अपने जूते छूटने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूप से मथुरा आरपीएफ को सूचना मिली कि फिरोजपुर से चलकर मुंबई जाने वाली पंजाब मेल के कोच संख्या बी5 की सीट संख्या 20 के नीचे करन सिंह नामक यात्री के जूते गलती से छूट गए हैं। इसके बाद आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद ने ट्रेन के कोच से यात्री करन सिंह के जूते तलाश करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ के दो जवान मथुरा स्टेशन के उस प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए, जिस पर पंजाब मेल पहुंचने वाली थी। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद आरपीएफ के जवानों ने यात्री द्वारा बताए गए कोच संख्या बी5 की सीट पर देखा तो उसके जूते सीटे के नीचे रखे मिले। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि यात्री के जूते ट्रेन से तलाश कर उसे सौंप दिए गए हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed