{"_id":"5c4d88bbbdec2256ab4e5bc6","slug":"rpf-jawan-killed-hit-by-gatiman-express-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आया आरपीएफ जवान, जल्दबाजी में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आया आरपीएफ जवान, जल्दबाजी में गई जान
Sun, 27 Jan 2019 04:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Jan 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में आरपीएफ के एक जवान के लिए जल्दबाजी मौत का कारण बन गई। गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से जवान की मौत हो गई। वो फाटक बंद होने के बावजूद बाइक लेकर गुजर रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान के भरतपुर जनपद में थाना डीग के गांव मधुबना निवासी 36 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र नानक चंद आरपीएफ में सिपाही था। राजेश कोटा आरपीएफ थाना की रामगंज मंडी चौकी पर तैनात था।
विज्ञापन
मृतक के भाई दीवान सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को भतीजे की शादी में शामिल होने राजेश 23 जनवरी को छुट्टी आया था। 26 को शाम छह बजे राजेश बाइक से भतीजे की बारात में नौहझील के गांव हसनपुर जरैलिया जा रहा था।
विज्ञापन
छाता-बरसाना रोड पर फाटक बंद होने पर राजेश बाइक को झुकाकर लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान आगरा की ओर से गतिमान एक्सप्रेस आ गई और पलक झपकते ही बाइक व राजेश के परखच्चे उड़ गए।
ट्रेन के गार्ड ने छाता स्टेशन पर सूचना दी है। सूचना पर जीआरपी कोसीकलां पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के चलते पांच मिनट गतिमान लेट हो गई।