फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rpf Dog Sultan Gets New Owner As He Retires After Service Of four Years In agra

Dog Sultan: ट्रेनों में चोरी का पता लगाने में माहिर है RPF का 'सुल्तान', अब हो रहा नीलाम

Mon, 27 Mar 2023 07:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 07:18 AM IST
सार

'सुल्तान' ने आरपीएफ में सेवा के दौरान चोरी-डकैती समेत अन्य कई वारदात के खुलासे में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन मेडिकली अनफिट होने के कारण कुछ दिनों से वह सरकारी कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ था।
 

विज्ञापन
Rpf Dog Sultan Gets New Owner As He Retires After Service Of four Years In agra
Dog Sultan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों में चोरी और शातिरों को पकड़वाने वाला कुत्ता अब आरपीएफ में सेवाएं नहीं दे पाएगा। बीमारी के चलते आरपीएफ अब उसकी नीलामी करने जा रहा है। इसकी 28 मार्च को बोली लगेगी।
विज्ञापन


डाॅग स्क्वाॅयड के इंस्पेक्टर योगेश राना ने बताया कि सुल्तान 4 साल का है। दो महीने की उम्र में इसे आरपीएफ में शामिल किया गया था। इसकी ट्रेनिंग देने के बाद ये ट्रैकर विंग में रेल संपत्तियों की चोरी और शातिरों को पकड़वाने का कार्य करता था। इसे बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही थी। पशु चिकित्सक को दिखाने पर पथरी बताई गई और ऑपरेशन की सलाह दी। बीमारी के चलते इसका कार्य भी प्रभावित हो रहा था। ऐसे में इसकी 28 मार्च को आरपीएफ थाने पर दोपहर 12 बजे बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन


धौलपुर-मथुरा कांड करवाया था खुलासा

दस्ता के एएसआई ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सुल्तान ने कई मामलों में अपराधियों को पकड़वाया। बीते साल इसका धौलपुर में रेलवे ट्रैक की चाबियां चोरी का खुलासा कराने में विशेष भूमिका निभाई। इसने अपने सूंघने की क्षमता से चोरों को पकड़वाया, ऐसे ही मथुरा में टीआरडी वैन से चोरी हुई रेलवे की संपत्ति को जब्त करवाने और अपराधियों को पकड़वाने में भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: अधजली लाश मिली वो महिला कौन थी? दो साल बाद पुलिस खाली हाथ;  अब स्केच से होगा पहचान का प्रयास
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed