{"_id":"61b242e992c7782db131ec1f","slug":"royal-club-reached-the-final-after-defeating-pajaba-warriors-mainpuri-news-agr517360472","type":"story","status":"publish","title_hn":"पजाबा वॉरियर्स को हराकर रॉयल क्लब पहुंचा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पजाबा वॉरियर्स को हराकर रॉयल क्लब पहुंचा फाइनल में
विज्ञापन
स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही स्वर्गीय खरगजीत मिश्रा मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब ने पजाबा वॉरियर्स को 25 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
रॉयल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल क्लब की पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में 20.3 में 115 रन पर आउट हो गई। रॉयल की ओर से चिराग ने सर्वाधिक 26, आदर्श और यश यादव ने 18-18 रन बनाए। पजाबा वॉरियर्स के गेंदबाज पवन ने तीन, विकास और कृष्णा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
जीत के लिए 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पजाबा वॉरियर्स की पूरी टीम महज 90 रन ही बना सकी। वॉरियर्स की ओर से दमन ने 20, अंश ने 14 और राजा ने 11 रन बनाए। रॉयल क्लब की ओर से आदर्श ने पांच, सचिन और शिवा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मैच में अंपारिंग सुनील शुक्ला व जूली ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने और कमेंट्री प्रबल प्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन
इस अवसर पर एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, उप जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, मायाशंकर, आरजू सक्सेना आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।