फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Royal Blue defeated Mehmood Nagar team

Agra News: रॉयल ब्लू ने मेहमूद नगर की टीम को हराया

Fri, 31 Oct 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Royal Blue defeated Mehmood Nagar team
फोटो 14 राज कश्यप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते आयोजक। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। करहल रोड स्थित खेल मैदान पर टेनिस बॉल मैनपुरी प्रीमियर लीग (टीएमपीएल) का आयोजन किया जा रहा है। लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में रॉयल ब्लू ने मेहमूद नगर की टीम को छह विकेट से हराया। रॉयल ब्लू के राज कश्यप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमूद नगर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट पर 142 रन बनाए। सुरजीत ठाकुर ने 56, रफीक ने 31 और साहिब ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली। रॉयल ब्लू के आदित्य तिवारी ने चार और राज कश्यप ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल ब्लू ने 13.5 ओवर में चार विकेट खोकर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया। राज कश्यप ने नाबाद 45, इरफान मोहम्मद ने नाबाद 38 और जय कुमार ने 31 रनों की पारी खेली। मेहमूद नगर के साहिब, अश्वनी और इमरान ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग अनुज चौहान और रवि कुमार ने, कमेंट्री देवा चौहान ने और स्कोरिंग आशू चौहान ने की। इस दौरान अजय चौहान, वरुण चौहान, बिट्टू चौहान, मुन्ना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed