फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route Divert For Pipeline Work At Yamuna Nagar Business Stoped

मुसीबत बना डायवर्जन: गंगाजल पाइप लाइन ने थाम दी 'व्यापार की रफ्तार', व्यापारियों के सामने माल पहुंचाने की समस्या

Sun, 12 Sep 2021 08:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Sep 2021 08:35 AM IST
सार

व्यापारियों का कहना है कि यमुना किनारा मार्ग पर पिछले छह माह से समस्याएं चल रही हैं। मोतीगंज थोक मंडी में बाहर का व्यापारी नहीं आ रहा है। माल कहां से लाएं और ले जाएं। बिक्री एकदम घट गई है।

विज्ञापन
Route Divert For Pipeline Work At Yamuna Nagar Business Stoped
आगरा: यमुना किनारा मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गंगाजल पाइपलाइन डालने के काम के कारण आंबेडकर पुल से हाथी घाट रोड पर यातायात बंद किया गया है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों और मोतीगंज, बेलनगंज, जाटनी का बाग व सेक्सरिया रोड, यमुना किनारा के व्यापारियों के लिए दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि भारी वाहनों की नो एंट्री से व्यापार करना मुश्किल हो गया है। पुलिस को अन्य रास्तों से लोडिंग टेंपो को व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचाने की अनुमति देनी चाहिए। एक ही रोड पर वाहनों के संचालन के कारण पूरे दिन वाहन रेंगते रहते हैं। शनिवार को भी पूरे दिन जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


व्यापार हो रहा है प्रभावित, मंडी सूनी
यमुना किनारा मार्ग पर पिछले छह माह से समस्याएं चल रही हैं। मोतीगंज थोक मंडी में बाहर का व्यापारी नहीं आ रहा है। माल कहां से लाएं और ले जाएं। बिक्री एकदम घट गई है। गोदाम तक माल पहुंचाने में तमाम समस्याएं आ रही हैं। -रमनलाल गोयल, अध्यक्ष, मोतीगंज बाजार कमेटी
विज्ञापन


कैसे होगी लोडिंग, अनलोडिंग
दिन में चार पहिया वाहनों पर रोक लगाने से बेलनगंज, यमुना किनारा, सेक्सरिया रोड के व्यापारी व ट्रांसपोर्टर्स पर असर पड़ेगा। माल की लोडिंग, अनलोडिंग कैसे होगी। व्यापारी छोटी गाड़ी से माल लेकर ट्रांसपोर्ट पर बुकिंग कराने आते हैं। 24 दिन लंबा समय है, विकल्प सुझाना चाहिए। -दीपक शर्मा, अध्यक्ष, आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रात में होती है गोदामों में लोडिंग
रात्रि में बड़ी गाड़ियों से चीनी समेत अन्य परचून का माल गोदामों में पहुंचाया जाता है। दिन में भी छोटी गाड़ियों से शहर में माल को भेजा जाता है। चार पहिया गाड़ी की नो एंट्री से तो सप्लाई रुक जाएगी। कुछ समय के लिए नो एंट्री में राहत देनी चाहिए। -गिर्राज अग्रवाल, जिला महामंत्री, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल

व्यावसायिक क्षेत्र है यह
गाड़ियों से साइकिल और साइकिल पार्ट्स दरेसी स्थित गोदामों में भेजे जाते हैं। व्यापारी शहर के भीतर और बाहर भी माल भेजते हैं। समस्या आज से ही शुरू हो चुकी है। यह पूरा इलाका व्यवसायिक है। यहां मोती गंज थोक मंडी से लेकर 100 से अधिक ट्रांसपोर्ट कंपनियां हैं। -राम माहेश्वरी, व्यवसायी, दरेसी

छोटी गाड़ियां भी नहीं पहुंच रहीं
मोतीगंज थोक मंडी में पूरे दिन माल का आवागमन होता है। इसी तरह ट्रांसपोर्ट कंपनियों से भी माल की आवाजाही लोडिंग टेंपो से लेकर ट्रकों तक में की जाती है। छोटी गाड़ियों को भी रोका जा रहा है। इससे दिक्कतें बढ़ गई हैं।  -शिव सिंह चौधरी, ट्रांसपोर्ट कारोबारी

यह है डायवर्जन
आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे
आगरा। यमुना किनारा मार्ग पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1200 एमएम डीआईए की पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। अब यह कार्य आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट तक  किया जा रहा है। एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक, इस कार्य को देखते हुए दस सितंबर से चार अक्तूबर तक आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट की तरफ जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है। हाथी घाट से आंबेडकर पुल की तरफ दो, तीन और चार पहिया वाहन आ और जा सकेंगे। भारी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
डेंगू बुखार का कहर: फिरोजाबाद और कासगंज में 24 घंटे में 20 लोगों की मौत
डेंगू का प्रकोप: आंखों में आंसू...गोद में बुखार से तपते 'लाल', दिल झकझोर देगा फिरोजाबाद का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed