{"_id":"5cb9b621bdec2213fb2ce084","slug":"route-diversions-in-etah-due-to-narendra-modi-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर प्रशासन सतर्क, इन मार्गों पर रहेगा यातायात परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर प्रशासन सतर्क, इन मार्गों पर रहेगा यातायात परिवर्तित
Fri, 19 Apr 2019 05:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एटा के सैनिक पड़ाव पर जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस मोदी की रैली को लेकर बेहद सतर्क है। इसके चलते शनिवार को शहर में यातायात परिवर्तित रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एटा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैयाके पक्ष में रैली करेंगे। रैली सैनिक पड़ाव पर होगी। जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता आएंगे। इसके लिए जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
उस दिन फर्रुखाबाद से एटा आने बाले वाहन बंद रहेंगे। वहीं फर्रूखाबाद से दिल्ली को जाने बाले वाहनों को अलीगंज से पटियाली व कासगंज, अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाना होगा। आगरा जाने वाला भी रूट बंद रहेगा।

आगरा जाने वाले वाहनों को जैथरा से बागवाला कर्तला चौराहा से सकीट व शिकोहाबाद होकर आगरा जाना होगा। कन्नौज व मैनपुरी से आने वाले वाहनों को शिकोहाबाद से फिरोजाबाद व आगरा अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाना पड़ेगा।
शिकोहाबाद से एटा आने वाले वाहन गंगनपुर से घिलौआ रोड होते हुए आगरा रोड पर निकलेंगे। पिलुआ रोड पर जो वाहन आएंगे, उन्हें मिरहची, कासगंज, पटियाली होते हुए फर्रुखाबाद, मैनपुरी व कानपुर भेजा जाएगा।
वहीं गुरुवार को सैनिक पड़ाव पहुंची पीएम मोदी की सुरक्षा टीम ने पूरे ग्राउंड का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने हैलीपेड की भी स्थिति को देखा। इस दौरान मौजूद एसडीएम सदर व सीओ सिटी गुरमीत सिंह से भी उन्होंने बातचीत की।