फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route Diversion On Holi 2020 At Mathura

होली पर मथुरा आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, चार फरवरी से लागू होगी यातायात की नई व्यवस्था

Mon, 02 Mar 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Route Diversion On Holi 2020 At Mathura
यातायात डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध बरसाना, नंदगांव और श्रीकृष्ण जन्मस्थान की लठामार होली को उमड़ने वाली देश-विदेश के भक्तों सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात में बदलाव किया है।
विज्ञापन


एसपी यातायात डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों दिन कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित होंगे। इन वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


बरसाना लठामार होली (चार फरवरी), प्रतिबंधित मार्ग 
-गोवर्धन से बरसाना जाने वाले वाहन नाले पर बने बैरियर तक आ सकेंगे।
-नंदगांव-छाता की तरफ से आने वाले वाहन राणा की प्याऊ पर बने बैरियर तक पहुंचेंगे।
-राजस्थान के कामा से बरसाना जाने वाले वाहन पीली कोठी के सामने लगे बैरियर तक आएंगे।

Route Diversion On Holi 2020 At Mathura
नंदगांव की लठमार होली - फोटो : अमर उजाला
नंदगांव लठमार होली (पांच फरवरी), प्रतिबंधित मार्ग
-कोसीकलां की ओर से नंदगांव की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
-राजस्थान के कामां की तरफ के सभी वाहन कामा रोड तिराहे बैरियर तक आएंगे।
-नंदगांव पुलिस चौकी के सामने लगे बैरियर से वाहन आगे नहीं जाएंगे।
-बरसाना की तरफ से नंदगांव जाने वाले वाहन संकेत गांव तक जाएंगे, छोटे वाहन उद्धव क्यारी के बैरियर तक।
-चरण पहाड़ी बैरियर से आगे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

Route Diversion On Holi 2020 At Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान होली(छह फरवरी), प्रतिबंधित मार्ग
-गोवर्धन चौराहे से वाहन गोकुल रेस्टोरेंट, मसानी होते हुए वृंदावन जाएंगे।
-कोई भी भारी वाहन गोवर्धन चौराहे से शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
-कोई भी वाहन मसानी से डीगगेट और भूतेश्वर जाना है तो वाहन मसानी, गोकुल रेस्टोरेंट से गोवर्धन चौराहा होते हुए भूतेश्वर आएंगे, डीगगेट की तरफ नहीं जाएंगे।
-भरतपुर गेट से डीगगेट की तरफ  जाने वाले वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
-धौलीप्याऊ तिराहा से स्टेट बैक चौराहे की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहे की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-कृष्णापुरी तिराहा, सदर बाजार से सभी भारी वाहन।
-गोकुल बैराज तिराहा से टैंक चौराहे की ओर सभी भारी वाहन। 
-गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की तरफ भारी वाहन बंद रहेंगे।
-वृंदावन से मसानी और मथुरा शहर की तरफ सभी वाहन बंद रहेंगे।
-गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर चौराहे की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

Route Diversion On Holi 2020 At Mathura
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन होली(छह फरवरी) 
-दिल्ली-हरियाणा के छटीकरा होकर आने वाले वाहन रुक्मिणी विहार मल्टीलेवल पार्किंग में रुकेंगे।
-मसानी से वृंदावन को जाने वाले समस्त वाहन सौ-सैय्या के सामने दारुक पार्किंग।
-यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन पानी गांव पुल पर पार्किंग।
-वृंदावन कसबे में सिर्फ ई-रिक्शा का प्रवेश रहेगा। 
-छटीकरा से यमुना एक्सप्रेसवे को जाना है, वो वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे जाएंगे।
-जिन वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए छटीकरा को जाना है, वह वाहन राया कट से लक्ष्मीनगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed