फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route Diversion No Entry Of Heavy Vehicles In City today Rambarat In Agra

Agra: आज निकलेगी राम बरात, भारी वाहनों की नो एंट्री, जानें रूट प्लान

Wed, 21 Sep 2022 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

शोभायात्रा के स्वरूपों के मन: कामेश्वर मंदिर से दयालबाग, सौ फुटा रोड स्थित जनकपुरी आगमन के समय 22 सितंबर को वाटर वर्क्स चौराहा से खंदारी चौराहा तक एनएच-19 का आगरा से मथुरा जाने वाला मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
Route Diversion No Entry Of Heavy Vehicles In City today Rambarat In Agra
राम बारात रूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रामबरात के लिए बुधवार को शहर में मार्ग परिवर्तित किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। रामबरात मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी। 22 सितंबर को रामबरात के जनकपुरी पहुंचने के दौरान कुछ देर के लिए एनएच-19 पर वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन


जनकपुरी मार्ग पर 21-24 सितंबर तक चार दिन वाहन परिवर्तित मार्ग से चलेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। पुलिसकर्मी एंट्री प्वाइंट पर लगाए गए हैं, जो वाहनों का प्रवेश रोकेंगे। एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान खंदारी चौराहा से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी तिराहा और स्वामी बाग तिराहा से नगला हवेली, दयालबाग सौ फुटा रोड, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज से समस्त वाहनों का जनकपुरी परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

जनकपुरी के लिए व्यवस्था

- दयालबाग रोड, स्वामी बाग तिराहा, दयालबाग इंजीनियरिंग रोड, नगला बूढ़ी, नगला हवेली से वाहनों का जनकपुरी की तरफ प्रवेश नहीं होगा।
- खंदारी चौराहा, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज, भगवान टॉकीज चौराहा से जनकपुरी की तरफ भारी और चार पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं।
- भगवान टाकीज चौराहा से खंदारी चौराहा तक के सर्विस रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री। वाहन एनएच 19 खंदारी फ्लाईओवर से जाएंगे।
- सिकंदरा से भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से खंदारी चौराहा की ओर सर्विस रोड पर नहीं आने देंगे। खंदारी फ्लाईओवर से एनएच 19 होकर जाएंगे।
- शोभायात्रा के स्वरूपों के मन: कामेश्वर मंदिर से दयालबाग, सौ फुटा रोड स्थित जनकपुरी आगमन के समय 22 सितंबर को वाटर वर्क्स चौराहा से खंदारी चौराहा तक एनएच-19 का आगरा से मथुरा जाने वाला मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कार्यक्रमों में वीवीआईपी/वीआईपी पास धारकों को निर्धारित पार्किंग स्थल तक जाने दिया जाएगा।
पार्किंग स्थल
- वीवीआईपी-वीआईपी के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल नगला बूढ़ी तिराहा से भैरो मंदिर के पास जनक महल के पीछे।
- दयालबाग की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल सन फ्लावर स्कूल, एलोरा इन्कलेव, आशीष गार्डन रहेगा।
- खंदारी से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग बंबई वाली बगीची, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास, केंद्रीय हिंदी संस्थान सड़क के दोनों ओर खाली स्थान पर रहेगी।
 

शहर के अंदर डायवर्जन

- शहर में आंतरिक डायवर्जन 21 सितंबर को शाम चार बजे से 22 सितंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा।
- बिजलीघर चौराहे से वाहन मदीना होटल तिराहे की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन चक्की पाट, छीपीटोला होकर जाएंगे।
- सदर भट्ठी, मीरा हुसैनी चौराहे से वाहन मदीना होटल की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन हींग की मंडी, मोती कटरा, सदर भट्ठी, धाकरान, कलेक्ट्रेट होकर जाएंगे।
- हाथीघाट से दरेसी नंबर दो और तीन, रावतपाड़ा की ओर वाहन नहीं आ सकेंगे।
- आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की चिम्मन पूड़ी चौराहे के पास पार्किंग में वाहनों को पार्क कराया जाएगा।
- बेलनगंज, यमुना किनारा पेट्रोल पंप से घटिया आजम खां की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को बेलनगंज चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
- जीवनी मंडी चौराहा से बेलनगंज चौराहा की ओर के वाहनों को बेलनगंज से डायवर्ट किया जाएगा। बेलनगंज से कचहरी घाट, घटिया की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खां चौराहे तक का मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा।
- फ्रीगंज वाले मार्ग को धूलियागंज चौराहे पर बैरियर लगाकर व्यवस्थित किया जाएगा।
- पाय चौकी मार्ग के यातायात को धूलियागंज चौकी पर बैरियर लगाकर सही किया जाएगा।
- घटिया आजम खां चौराहे से वाहन फुलट्टी की ओर नहीं जाएंगे। फुलट्टी तिराहा, तिलक तिराहा, फव्वारा, कश्मीरी बाजार तिराहे पर बैरियर लगाकर यातायात रोके जाएंगे।
- गुदड़ी मसूर खां से बेलनगंज एवं घटिया की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- सेठ गली को हनुमान मंदिर तिराहे पर बैरिकेड किया जायेगा।
- श्रीराम बारात शोभायात्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
 

बाहरी डायवर्जन

- 21 सितंबर को रात 11 बजे से पूरी रात नो एंट्री नहीं खुलेगी। एनएच-19 पर वाहनों का आवागमन सामान्य रहेगा।
- 22 सितंबर को शोभायात्रा के स्वरूपों की वजह से मन: कामेश्वर मंदिर से दयालबाग, सौ फुटा मार्ग स्थित जनकपुरी आगमन के समय वाटर वर्क्स चौराहा से खंदारी चौराहा तक एनएच-19 का आगरा से मथुरा वाला मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

-  भारी वाहनों को शहर में अंदर प्रवेश से पहले ही बाहर के अन्य मार्गों से निकाला जाएगा।

दो हजार पुलिसकर्मियों का रहेगा सुरक्षा घेरा

रामबरात में तीन हजार पुलिसकर्मी और अधिकारी की ड्यूटी लगी है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बरात की सुरक्षा में दस एएसपी, 24 सीओ, 250 एसआई के अलावा सिपाही लगाए गए हैं। दो हजार सिपाही बरात के साथ और मार्ग पर लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। रूफ टाप ड्यूटी भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed